- ऋतिक की फोटो पर सुजैन का कमेंट
- ऋतिक ने पोस्ट की कबीर के लुक में फोटो
- बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है 'वॉर'
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का 'वॉर (War)' फिल्म में लुक हर किसी को पसंद आ रहा है, और उनके लुक और एक्शन की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार से दौड़ भी लगा रही है. 'वॉर (War)' को लेकर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान पहले भी इंस्टाग्राम पर कमेंट कर चुकी हैं. लेकिन इस बार सुजैन खान (Sussanne Khan) को ऋतिक रोशन का लुक बहुत ही पसंद आ गया है, और वे कबीर की इस अदा पर फिदा हो गई है. तभी तो सुजैन खान ने ऋतिक रोशन की इंस्टाग्राम पोस्ट पर बहुत ही दिलचस्प कमेंट किया है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
सुजैन खान (Sussanne Khan) ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के कबीर लुक पर कमेंट किया है. इस फोटो को ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. सुजैन खान ने इस पर कमेंट करते हुए लिखाः 'उफफफफफफफ...' इस तरह सुजैन खान के इस रिएक्शन को खूब पढ़ा जा रहा है. वैसे भी अलग होने के बाद भी ऋतिक रोशन और सुजैन खान बहुत अच्छे दोस्त बने हुए हैं, और अकसर कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं. कुछ समय पहले ही दोनों अपने बच्चों के साथ वैकेशंस पर भी गए हैं.
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' गांधी जयंती के दिन रिलीज हुई थी, और फिल्म अभी तक 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म में टाइगर और ऋतिक रोशन का कमाल का एक्शन है. टाइगर और ऋतिक के एक्शन को फिल्म में खूब पसंद किया जा रहा है. टाइगर और ऋतिक के अलावा फिल्म में वाणी कपूर भी हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं