विज्ञापन

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर सस्पेंस बरकरार, पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा होने के बाद होगी तारीख तय

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर सस्पेंस बरकरार, पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा होने के बाद होगी तारीख तय
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर सस्पेंस बरकरार

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि' को लेकर इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में फिल्म की रिलीज को लेकर सस्पेंस बना हुआ है और माना जा रहा है कि पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा होने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा.

फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि यह फिल्म अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज हो सकती है, क्योंकि सलमान खान की फिल्में अक्सर बड़े मौके पर रिलीज की जाती रही हैं. इससे पहले फिल्म का नाम भी बदला जा चुका है. पहले यह फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान' के नाम से चर्चा में थी, लेकिन बाद में इसका टाइटल बदलकर ‘मातृभूमि' कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: Ramayana: आदिपुरुष बनकर ना रह जाए रामायणम! रणबीर कपूर फिल्म में रावण के ऐसे दिखाने की हुई तैयारी

इस बीच फिल्म निर्माता और फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. गिरीश जौहर ने कहा, “देखिये सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि' को लेकर मीडिया में जो भी बातें चल रही हैं, वे अभी केवल अटकलें हैं. हालांकि प्रशंसक, फिल्म जगत के सदस्य, प्रदर्शक और पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है. यह कोई छोटी फिल्म नहीं है, यह एक बहुत बड़ी फिल्म है. निर्माताओं की ओर से अभी तक रिलीज की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. हमें पूरी उम्मीद है कि जब फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा और फिल्म तैयार हो जाएगी, तब सलमान खान और उनकी पूरी टीम आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा करने के लिए आगे आएगी. तब तक, जो कुछ भी कहा जा रहा है वह महज एक कयास है.”

गिरीश जौहर के बयान से साफ है कि फिलहाल रिलीज डेट को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन अभी जारी है और उसी के पूरा होने के बाद ही रिलीज की रणनीति तय की जाएगी. फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है और अब सभी की नजरें मेकर्स की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maatrubhumi, Movie Maatrubhumi, Salman Khan, Salman Khan Maatrubhumi, Battle Of Galwan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com