विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2020

सुष्मिता सेन ने 'महबूब मेरे' गाने पर लिप सिंकिंग करने से कर दिया था इंकार,अनु मलिक को करनी पड़ी थी लाइन चेंज

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने 'महबूब मेरे (Mehboob Mere)' गाने पर लिप सिंकिंग करने से इंकार कर दिया था, और उन्होंने एक पूरी लाइन अनु मलिक (Anu Malik) से दोबारा लिखवाई थी. 

सुष्मिता सेन ने 'महबूब मेरे' गाने पर लिप सिंकिंग करने से कर दिया था इंकार,अनु मलिक को करनी पड़ी थी लाइन चेंज
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को लेकर गणेश हेगड़े ने किया खुलासा
  • सुष्मिता सेन को लेकर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े ने किया खुलासा
  • बोले- 'महबूब मेरे' गाना गाने से सुष्मिता ने कर दिया था मना
  • बताई ये वजह
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हाल ही में सीरीज 'आर्या' से एक्टिंग में कमबैक किया है, बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अपनी वेब सीरीज 'आर्या' (Aarya) के जरिए एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है. सुष्मिता सेन की एक्टिंग ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लिया है. अब हाल ही में एक इटंरव्यू के दौरान कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 'महबूब मेरे' गाने पर लिप सिंकिंग करने से इंकार कर दिया था, और उन्होंने एक पूरी लाइन अनु मलिक (Anu Malik) से दोबारा लिखवाई थी. 

दरअसल, करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'फृिजा' में सुष्मिता सेन ने 'महबूब मेरे (Mehboob Mere)' सॉन्ग पर डांस किया था. सुष्मिता (Sushmita Sen) का यह सॉन्ग काफी फेमस हुआ था. इस गाने को लेकर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े (Ganesh Hegde) ने हफपोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, "गाने में एक लाइन थी, 'आ गर्मी ले मेरे सीने से' और सुष्मिता ने इस लाइन को गाने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'मैं इसे नहीं करूंगी.' इसके बाद कंपोजर अनु मलिक ने इस लाने को 'आ नर्मी ले मेरी आंखों से' से बदला था. उन्होंने स्क्रीन पर धमाल मचा दिया था. मुझे याद है जब मैंने उन्हें पहली बार कोरियोग्राफ किया था स्टेज परफॉर्मेंस के लिए और जैसा हम हर किसी एक्टर के साथ करते हैं, हमने उन्हें भी स्टेज पर अकेले डांस करने के लिए छोड़ दिया था."

गणेश हेगड़े (Ganesh Hegde) ने आगे कहा, "यह उस तरह के बड़े मंच पर एक जुआ है, लेकिन मुझे पता था कि सुष्मिता के सामने वह स्टेज छोटा पड़ जाएगा. उनके बारे में कुछ भी सामान्य नहीं है. बहुत सारा डांस, विशेष रूप से बेली डांसिंग मूव्स, उन्होंने खुद किए . मैंने कुछ भी नहीं किया. यह ज्यादातर उनका था." 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Sushmita Sen Mehboob Mere Song, Sushmita Sen Instagram, Ganesh Hegde, Ganesh Hegde Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com