विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2019

समुद्र में मस्ती कर रही थीं सुष्मिता सेन, तभी हुआ कुछ ऐसा- देखें Viral Video

Sushmita Sen Beach Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Also Read in
समुद्र में मस्ती कर रही थीं सुष्मिता सेन, तभी हुआ कुछ ऐसा- देखें Viral Video
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का वीडियो हुआ वायरल
  • सुष्मिता सेन का वीडियो हुआ वायरल
  • बीच पर यूं एंजॉय करती आईं नजर
  • कैमरा देख झूमने लगीं सुष्मिता सेन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस समुद्र में झूमती नजर आ रही हैं. पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इस वीडियो में मालदीव की सुबह का मजा ले रही हैं. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा, 'ये ग्लो तब आता है जब आप सही में अपनी जिंदगी जीते हैं. इस तरह की सुबह. ये समुद्र और ये रेत.' सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की सिल्क ड्रेस पहनी हुई है.

The Kapil Sharma Show: कांचा चीना बन कृष्णा ने चंकी पांडेय को कह दी ऐसी बात, हैरान हो गए सभी...देखें Video

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इस ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं. साथ ही उनके खुले बाल उनकी खूबसूरती को और
निखार रहे हैं. इस वीडियो में सुष्मिता कभी समुद्र के पानी में चल रही हैं, तो कभी बीच पर झूमती नजर आ रही हैं. सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

खेसारी लाल यादव के नए भोजपुरी सॉन्ग का YouTube पर कोहराम, Video 15 करोड़ के पार

बता दें सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों मालदीव में अपनी बेटियों रिनी, अलिशा और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस मालदीव में स्कूबा डाइविंग भी सीखती नजर आईं थीं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया था. बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल काफी वक्त से एक-दूसरे के साथ हैं. दोनों की फोटो और वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल भी होती रहती हैं. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Sushmita Sen Instagram, Sushmita Sen Photos, Sushmita Sen Video, Sushmita Sen Beach Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com