विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2022

सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रिनी सेन हो गई हैं लंबी, यंग और खूबसूरत, PHOTO देख फैन्स बोले- अगली मिस यूनिवर्स ये बनेगी!

रिनी अब 22 साल की हो चुकी हैं और स्टाइल और ग्लैमर के मामले में बिलकुल अपनी मां पर गई हैं. 

सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रिनी सेन हो गई हैं लंबी, यंग और खूबसूरत, PHOTO देख फैन्स बोले- अगली मिस यूनिवर्स ये बनेगी!
रिनी सेन की फोटोज वायरल
नई दिल्ली:

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब भी अपने नाम किया था. सुष्मिता सेन को बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्मों में भी देखा गया है. हालांकि बहुत समय से एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी. पर आर्या वेब सीरीज से सुष्मिता सेन ने ओटीटी की दुनिया में धमाकेदार वापसी की. सुष्मिता सेन जितनी अच्छी इंसान हैं, उतनी ही अच्छी मां भी हैं. सालों पहले उन्होंने एक बेटी को गोद लिया था, जिसका नाम उन्होंने रिनी रखा था. रिनी अब 22 साल की हो चुकी हैं और स्टाइल और ग्लैमर के मामले में बिलकुल अपनी मां पर गई हैं. 

रिनी सेन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं. यहां वे आए दिन अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. रिनी को एक्टिंग करने का शौक है और वे एक शॉर्ट मूवी में भी काम कर चुकी हैं. रिनी सेन को सिंगिंग भी पसंद है. रिनी की एक लेटेस्ट फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. रिनी ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरों को एक के बाद एक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इन फोटोज में वे क्रॉप टॉप, स्कर्ट और उसके ऊपर ब्लैक लेदर जैकेट डाले हुए दिख रही हैं. इन तस्वीरों में रिनी बहुत ही स्टाइलिश लग रही हैं. 

बता दें, मात्र 25 साल की उम्र में सुष्मिता ने रिनी को गोद लिया था. सुष्मिता की अलीशा नाम की एक और एक बेटी भी हैं. अलीशा को भी एक्ट्रेस ने गोद लिया है. सुष्मिता सेन और रिनी के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है. रिनी को कैजुअल लुक में रहना पसंद है. सुष्मिता के फैन्स रिनी को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं. हालांकि सुष्मिता ने रिनी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कभी कोई बात नहीं की है. तो कैसी लगीं आपको सुष्मिता सेन की बेटी रिनी? हमें कमेंट कर जरूर बताएं. 

VIDEO: शिल्पा शेट्टी ने चोटिल होने के बावजूद व्हीलचेयर पर कार्यक्रम में की शिरकत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Sushmita Sen Daughters, Sushmita Sen Daughter Renee Sen Photos, Renee Sen Viral Photos, Renee Sen Instagram, Sushmita Sen Daughter Renee Pics, Renee Sen Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com