- सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति ने लिखा खास मैसेज
- श्वेता ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक पंक्ति में कह दिया बहुत कुछ
- रिया चक्रवती अपने भाई के साथ पहुंची ED ऑफिस
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti)) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम (Instagram) से एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में श्वेता सिंह ने भगवान शिव की फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है, 'किसी ने कहा है कि अगर आप किसी से उलझते हैं तो सावधान रहें क्योकि आप नहीं जानते कि आध्यात्मिक संसार में उनकी सुरक्षा कौन कर रहा है.' इस तरह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इस एक लाइन में काफी कुछ कह दिया है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा 'हर हर महादेव'. इस पोस्ट को उन्होंने हैशटैग #JusticeForSushant लिखते हुए शेयर किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस पोस्ट के नीचे सुशांत के फैंस और सोशल मीडिया यूजर अपने- अपने प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने ब्रांदा स्थित घर में मृत पाए गए थे. जिसके बाद फिलहाल इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. हालांकि मामले को लेकर मुंबई और बिहार पुलिस के बीच उलझन बनी हुई है. इस बीच केंद्र सरकार ने दखल देते हुए जांच CBI से कराए जाने को मंजूरी दे दी है. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी दोस्त व एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को समन जारी किया है. फिलहाल खबर यह आ रही है ED ऑफिस रिया पहुंच चुकी है. जहां पर उनसे पूछताछ की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं