विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत ने रिजेक्ट की थीं ये 7 फिल्में, तीन तो रही थीं ब्लॉकबस्टर और...

बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह के रोल से लेकर पद्मावत में शाहिद कपूर के रोल तक को पहले सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर किया गया था, लेकिन बाद में दूसरे स्टार्स ने उन्हें रिप्लेस कर दिया. 

सुशांत सिंह राजपूत ने रिजेक्ट की थीं ये 7 फिल्में, तीन तो रही थीं ब्लॉकबस्टर और...
इन 7 फिल्मों में पहले कास्ट हुए थे सुशांत सिंह राजपूत फिर...
नई दिल्ली:

छिछोरे, एम एस धोनी जैसी फिल्में करने वाले सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में आईकॉनिक रही है. उन्होंने लगभग हर तरीके का रोल प्ले किया हैं, उन्हें एक वर्सटाइल एक्टर कहा जाता था. 14 जून 2020 को एक्टर ने बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में खुदकुशी कर ली, उनकी मौत को 5 साल हो गए. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो पहले सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की गई थी, बाद में उन्हें दूसरे स्टार्स ने रिप्लेस कर दिया गया.

इन फिल्मों में पहले कास्ट किए गए थे सुशांत सिंह राजपूत 
इंस्टाग्राम पर reelographi नाम से बने पेज पर सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में बताया गया है कि बॉलीवुड कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्म में पहले उन्हें कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह सेलिब्रिटी किड्स या फिर स्टार किड्स को वह रोल दे दिया गया है. 

हाफ गर्लफ्रेंड 
साल 2017 में आई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में अर्जुन कपूर से पहले सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया गया था, उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर थीं. 

बेफिक्रे
साल 2016 में आई बेफिक्रे फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर ने शानदार केमिस्ट्री दिखाई थीं, लेकिन यह फिल्म बड़े पर्दे पर ज्यादा हिट नहीं हुई थी. रणवीर सिंह की जगह पहले सुशांत कपूर को कास्ट किया गया था. 

फितूर 
साल 2016 में आई फिल्म फितूर में भी आदित्य रॉय कपूर की जगह पहले सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया गया था. बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया.

पद्मावत 
साल 2018 में आईकॉनिक फिल्म पद्मावत में राजा रतन सिंह के लिए पहले सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में सुशांत की जगह यह रोल शाहिद कपूर को दिया गया.

बाजीराव मस्तानी 
बाजीराव मस्तानी में पहले रणवीर सिंह की जगह सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया गया था और दीपिका के साथ उनकी जोड़ी बनाई गई थी, लेकिन बाद में संजय लीला भंसाली ने यह रोल रणवीर सिंह को ऑफर किया. 

अंधाधुन 
आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन साल 2018 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में भी पहले सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया गया था लेकिन बाद में उनकी जगह आयुष्मान को ये रोल दिया गया. 

रोमियो अकबर वाल्टर 
जॉन अब्राहम की फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर 2019 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में जॉन की जगह पहले सुशांत सिंह को ही रोल ऑफर किया गया था.

कहा जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत को कई बेहतरीन फिल्में ऑफर की गई थी, लेकिन बाद में वह फिल्म से रिप्लेस कर दिए गए, जिसके कारण वह डिप्रेशन में चले गए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com