विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट, मामले में SIT जांच की याचिका पहुंची मुंबई HC

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या कोर्ट की निगरानी में गठित SIT से कराने की पत्र याचिका मुंबई हाईकोर्ट तक पहुंची.

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट, मामले में SIT जांच की याचिका पहुंची मुंबई HC
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले की जांच SIT से कराने की याचिका पहुंची मुंबई HC
  • सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच SIT से कराने की याचिका पहुंची मुंबई HC
  • एक्टर के परिवार की ओर से भी दाखिल होगा कैविएट
  • सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
नई दिल्‍ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को लेकर अब तक 37 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. सुशांत सिंह राजपूत मामले में पुलिस हर एंगल से जांच करने में लगी हुई है. वहीं, हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या कोर्ट की निगरानी में गठित SIT से कराने की पत्र याचिका मुंबई हाईकोर्ट तक पहुंची. यह याचिका एक एनजीओ लेट्स टॉक की प्रमुख कंचन राय की ओर से भेजी गई है. याचिका में आरुषि तलवार जैसी कई आपराधिक घटनाओं के हवाले से सुशांत की कथित आत्महत्या और रिया चक्रवर्ती की भूमिका को सवालों के घेरे में रखते हुए कई अनसुलझी चीजों पर स्थिति साफ होने की बात कही गई है.


सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में कथित अभियुक्त रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इससे इतर सुशांत के पिता की ओर से सीनियर एडवोकेट विकास सिंह भी कैविएट ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है. विकास सिंह के मुताबिक वो याचिका में उठाए गए हर सवाल का जवाब कोर्ट में देंगे ताकि सुशांत के लिए इंसाफ की कानूनी लड़ाई में असली अभियुक्त और सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले तक कानून का हाथ पहुंच सकें. बता दें कि सुशांत सिहं राजपूत के पिता ने पटना में एक्टर की दोस्त रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, साथ ही उनपर एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया. 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी झटका लगा था. सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह 'शुद्ध देसी रोमांस', 'सोन चिरैया', 'एम.एस धोनी' और कई फिल्मों में नजर आए.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Death Sushant Singh Rajput Death Petition, Sit Probe In Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com