विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2018

सुशांत और जैकलिन की फिल्म 'ड्राइव' की आ गई रिलीज डेट, करण ने किया ट्वीट

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और जैकलिन फर्नाडीज अभिनीत फिल्म 'ड्राइव' की रिलीज डेट आ चुकी है.

सुशांत और जैकलिन की फिल्म 'ड्राइव' की आ गई रिलीज डेट, करण ने किया ट्वीट
फिल्म ड्राइव का पोस्टर
  • आ गई फिल्म 'ड्राइव' की रिलीज डेट
  • सुशांत और जैकलिन होंगे लीड एक्टर
  • 7 सितंबर को हो रही रिलीज
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और जैकलिन फर्नाडीज अभिनीत फिल्म 'ड्राइव' की रिलीज डेट आ चुकी है. यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी. इससे पहले यह फिल्म होली पर रिलीज होने वाली थी. करण जौहर ने बुधवार को ट्विटर पर फिल्म रिलीज के बारे में बताया. वह अपनी मां हीरू जौहर के साथ फिल्म का सह-निर्माण कर रहे हैं. फिल्म के पोस्टर के साथ करण ने ट्वीट किया. 

'सोन चिरैया' के चक्कर में सुशांत सिंह राजपूत ने बनाया अपना कुछ ऐसा हाल, देखकर कहेंगे OMG!करण ने लिखा कि धर्मा और फॉक्स कार फ्रेंचाइजी की 7 सितंबर 2018 को सिनेमा घरों में दौड़. तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित 'ड्राइव' में सुशांत और जैकलिन. तैयार हो जाएं इस शानदार राइड के लिए. मनसुखानी ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में फिल्म 'दोस्ताना' के साथ की थी.

इस फिल्म के साथ जैकलिन और सुशांत पहली बार साथ काम कर रहे हैं. इसमें विक्रमजीत विर्क और सपना पब्बी जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

VIDEO: जानें सुशांत सिंह राजपूत का एक्सपिरियंस

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Jacqueline Fernandez, Drive Movie, Release Date, 7th September 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com