बॉलीवुड की दुनिया में कई किस्से ऐसे होते हैं जो पर्दे के पीछे की सच्चाई को उजागर करते हैं. कुछ स्टार्स, जो स्क्रीन पर बेहद खुश मिजाज नजर आते हैं. वो असल जिंदगी में या सेट्स पर काफी एरोगेंट भी हो सकते हैं या उनकी बिहेवियर कुछ अलग भी हो सकता है. ऐसा ही एक किस्सा है जब जया बच्चन ने राजेश खन्ना के बर्ताव पर खुलकर बात की थी. आइए जानते हैं कि क्या हुआ था उस दौर में जब अमिताभ बच्चन स्ट्रगल कर रहे थे और राजेश खन्ना सुपरस्टार थे.
जब सेट पर अमिताभ को कहा गया 'मनहूस'
अमिताभ बच्चन उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में नए थे और जया भादुड़ी से मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो चुका था. जया भादुड़ी एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और अमिताभ बच्चन अक्सर सेट पर उनसे मिलने आते थे. उस वक्त राजेश खन्ना फिल्म के हीरो थे. राजेश खन्ना अक्सर अमिताभ का मजाक उड़ाया करते थे और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते थे. एक दिन उन्होंने हद कर दी और अमिताभ को मनहूस तक कह दिया. ये सुनते ही जया का सब्र टूट गया. वो राजेश खन्ना के पास गईं और सुनाते हुए बोलीं, "एक दिन दुनिया देखेगी कि ये आदमी (अमिताभ) कहां होगा और राजेश खन्ना कहां होंगे."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नहीं भूलीं राजेश खन्ना का रवैया
जया बच्चन ने फिल्म बावर्ची को लेकर एक इंटरव्यू में बताया कहा,"मेरे लिए बावर्ची में खास कुछ था नहीं. ये पूरी तरह से राजेश खन्ना की फिल्म थी. मैंने फिल्म इसलिए की क्योंकि मैं ऋषिकेश मुखर्जी को मना नहीं कर सकती थी. पूरा यूनिट एक परिवार की तरह था, लेकिन जैसे ही राजेश खन्ना सेट पर आते, माहौल बदल जाता." वो आगे कहती हैं, "वो बहुत लेट आते थे, और superstar जैसे बर्ताव करते थे. ऋषिकेश मुखर्जी हम सबको देर से आने पर डांट देते थे, लेकिन राजेश खन्ना को कुछ नहीं कहते थे.""सबसे बुरा ये था कि राजेश खन्ना मुझे बिल्कुल इग्नोर करते थे. जैसे मैं वहां थी ही नहीं. उन्होंने पूरी शूटिंग के दौरान एक बार भी मुझसे सीधे बात नहीं की. ये बात मैं कभी नहीं भूल सकती." आपको बता दें कि फिल्म बावर्ची में राजेश खन्ना और जया भादुड़ी लीड रोल में थे. ये फिल्म 1972 में रिलीज हुई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं