विज्ञापन

साउथ में सुपरहिट फिल्म का नहीं था मुकाबला, बॉलीवुड ने 180 करोड़ बजट में बनाया ऐसा रीमेक, बनीं साल की सबसे बड़ी फ्लॉप

14 अप्रैल को रिलीज वो फिल्म रिलीज हुई थी, जिसके एक्टर ने केवल 69 फिल्मों में सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया. लेकिन अब 51 की उम्र में संन्यास ले रहा है. वहीं उनकी फिल्म का बॉलीवुड रीमेक सबसे बड़ी फ्लॉप बन गया. 

साउथ में सुपरहिट फिल्म का नहीं था मुकाबला, बॉलीवुड ने 180 करोड़ बजट में बनाया ऐसा रीमेक, बनीं साल की सबसे बड़ी फ्लॉप
14 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म का रीमेक हुआ फ्लॉप
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में पहचान बनाना आसान नहीं होता और अगर कोई सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर ले तो उसके लिए फिल्मी दुनिया को अलविदा कहना नामुमकिन सा लगता है. लेकिन एक सुपरस्टार, जिन्होंने केवल 69 फिल्मों से सिनेमा में अपना नाम बनाया. वह 51 की उम्र में राजनीति दुनिया के लिए  फिल्मों से सन्यास लेने जा रहा है. उन्हीं की एक फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर राज किया. लेकिन जब उसी फिल्म का हूबहू रीमेक बॉलीवुड में दोबारा बनाया गया तो वह बुरी तरह फ्लॉप हो गया. हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार की विजय की, जिनकी फिल्म थेरी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

थेरी 10 अप्रैल को हुई थी रिलीज

Latest and Breaking News on NDTV

तलपति विजय की थेरी 10 अप्रैल 2016 में रिलीज हुई थी, जो कि एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया है. यह 1990 की तमिल फिल्म  क्षत्रिय और 2013 में आई हॉलीवुड फिल्म होमफ्रंट से इंस्पायर्ड है. फिल्म में विजय के अलावा समांथा रुथ प्रभु, एमी जैक्सन और नैनिका अहम किरदार में नजर आई थे. 

ये भी पढे़ं-  बॉलीवुड का युधिष्ठिर, आखिरी इच्छा थी मौत के बाद अंतिम यात्रा में शरीर पर डाला जाए लाल झंडा

वरुण धवन की बनाई रीमेक हुई फ्लॉप

Latest and Breaking News on NDTV

विजय की थेरी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी, जिसने 75 करोड़ के बजट में 150 करोड़ कमाए थे. लेकिन 2024 में इसी फिल्म का रीमेक लेकर आए वरुण धवन, जिसे कलीस ने डायरेक्ट किया. फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जारा ज्याना और जैकी श्रॉफ अहम किरदार में नजर आए थे. हालांकि 180 करोड़ के महंगे बजट में बनीं इस फिल्म ने केवल 56.49 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हासिल की और बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हुई. 

विजय के बारे में 

Latest and Breaking News on NDTV

बतौर चाइल्ड एक्टर तमिल फिल्म वेरी से एक्टिंग डेब्यू करने वाले विजय का फिल्मी करियर शानदार रहा. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की. लेकिन 69 फिल्मों के करियर के बाद वह 51 साल की उम्र में एक्टिंग को अलविदा कहने वाले हैं. उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन होगी, जिसकी रिलीज को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है. 

ये भी पढ़ें- ट्रीटमेंट में कमी के चलते काटना पड़ा एक्ट्रेस का पैर, आज हैं टीवी की नंबर वन वैंप, बोलीं- मैं सुन्न हो गई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com