विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2019

Super 30 Box Office Collection Day 2: 'सुपर 30' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, टूटा पहले दिन का रिकॉर्ड

Super 30 Box Office Collection Day 2: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) का सिनेमाघरों में कहर जारी. दूसरे दिन कमाए इतने करोड़.

Super 30 Box Office Collection Day 2: 'सुपर 30' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, टूटा पहले दिन का रिकॉर्ड
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
  • ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
  • 'सुपर 30' का दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में रहा राज
  • अब तक 29 करोड़ रुपये की कमाई की
नई दिल्ली:

Super 30 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'सुपर 30' ने बॉक्स ऑफिस (Super 30 Box Office Collection) पर धमाकेदार शुरुआत की है. बिहार के मैथमेटिशियन आनंद कुमार (Anand kumar) के जीवन पर आधारित फिल्म  'सुपर 30 (Super 30)' ने रिलीज के पहले दिन करीब 12 करोड़ की कमाई की थी.

आनंद कुमार बने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. फैन्स बड़ी तादाद में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे दिन नेट 17 से 18 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके हिसाब से ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने अब तक करीब 29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 

बॉलीवुड छोड़ ये एक्ट्रेस बनी पोकर खेल में एक्सपर्ट, रणबीर कपूर के साथ आई थीं नजर

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) आनंद कुमार की जिंदगी और उनके संघर्षों को बड़े पर्दे पर उतारती है. इस फिल्म में उनके जीवन की सारी घटनाओं को बेहद ही खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है. ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की इस फिल्म ने शुक्रवार (पहले दिन 12 जुलाई) को 12 करोड़ रुपये की कमाई की तो शनिवार को 17 से 18 करोड़ की कमाई की. फैन्स में इस फिल्म को देखने को उत्साह इतना था कि शुक्रवार को कई सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखकर लोगों ने डांस करना भी शुरू कर दिया था. 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बने रैपर, इस फिल्म में बाहुबली एक्ट्रेस के लिए गाएंगे 'बोले चूड़ियां'

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) की कहानी काफी इंस्पायरिंग है. इस फिल्म में ऋतिक की परफॉर्मेंस को काफी सराहना मिल रही है. ऋतिक रोशन आनंद के किरदार में अच्छे लगे हैं लेकिन कहीं उनका बिहारी भाषा बोलने का तरीका थोड़ा तंग करता है. ऋतिक रोशन को आनंद कुमार बनाने के लिए जो मेहनत की गई है इसमें भी थोड़ी चूक नज़र आती है. फ़िल्म में उनका स्किन टोन और आंखों का रंग थोड़ा खटकता है. 'सुपर 30 (Super 30)' में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर बेहतरीन हैं तो आदित्य श्रीवास्तव की एक्टिंग भी बढ़िया है. 'सुपर 30 (Super 30)' का बजट लगभग 70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Super 30 Box Office Collection Day 2, Super 30 Box Office Collection, Hrithik Roshan, Anand Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com