- 'सुपर 30' में पापड़ बेचते नजर आएंगे ऋतिक रोशन
- इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की तस्वीर
- फिल्म की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने किया कमेंट
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) को रिलीज होने के कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में ऋतिक फिल्म कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक तस्वीर अपने फैन्स के साथ साझा की है. इस फोटो में ऋतिक रोशन पापड़ बेचते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है. बिहार के मैथमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) में उनके जीवन संघर्षों और सफलता की कहानी को एक्टर ऋतिक रोशन बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं.
इरा खान ने मिशाल कृप्लानी के साथ किया ऐसा रोमांटिक डांस, Video देखकर आप भी कहेंगे Wow
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) की शूटिंग के दौरान की इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आनंद कुमार का पापड़ बेचने का सफर उनकी जिंदगी में काफी अहम है क्योंकि जो भी बाद में उन्होंने अपने जीवन में किया ये उसकी वजह बना.' ऋतिक की इस पोस्ट पर फिल्म 'सुपर 30' की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने भी कमेंट किया. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'आनंद जी, बहुत गजब फोटो है, बहुत प्यारा.' ऋतिक की इस फोटो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऋतिक के इस अंदाज को उनके फैन्स शानदार बता रहे हैं.
विकास बहल (Vikas Bahl) के डायरेक्श में बन रही फिल्म 'सुपर 30' में मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) भी लीड किरदार निभाएंगी. ये फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है. 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आनंद कुमार (Anand Kumar) का किरदार निभा रहे हैं. 'सुपर 30' (Super 30) फिल्म का ट्रेलर पहले ही लांच हो चुका है, जिसमें ऋतिक रोशन दमदार किरदार में दिखाई दे रहे हैं. फैन्स को भी ये ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है और सभी को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं