सनी देओल ने गदर 2 के साथ ग्रैंड कमबैक किया था, जो 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. फिल्म को ऑडियंस का खूब प्यार मिला था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2001 में आई ब्लॉकबस्टर हिट के दूसरे पार्ट को बनाने से सनी देओल को डर लग रहा था. हाल ही में जाट एक्टर ने अपने डर के बारे में खुलासा किया कि उन्हें चिंता थी कि गदर 2 ओरिजनल फिल्म की विरासत को बरकरार नहीं रख पाएगी. कोमल नहाटा के साथ बातचीत में सनी देओल ने कहा, गदर 2 बनाने से बहुत डर रहा था क्योंकि वो फिल्म का एक प्यारापन था. एक खूबसूरती थी जो लोगों के दिल में बैठी हुई है. दूसरी फिल्म उसका पार्ट 2 करूं, कहीं उसके अंदर गलत हो गया तो लोगों ने जिस चीज का मजा लिया वो कहीं खराब ना हो जाए.
आगे उन्होंने कहा, उस डर से मैं बढ़ नहीं रहा था लेकिन जब कहानी सुनी... अच्छी बात फिल्म की ये है कि हम वो ही कैरेक्टर को उसी जमाने को उसी तरह से उसे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ निभाया. हमने उसपे कुछ ज्यादा आज का मॉर्डनाइजेशन करने की कोशिश नहीं की. हम मुंह के बल गिर जाते.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2 से सनी देओल को तारा सिंह, अमीषा पटेल को सकीना और उत्कर्ष शर्मा को जीत के रुप में वापसी की थी. वहीं गौरव चोपड़ा, मनीष वाधवा और मनोज बख्शी इसी प्रॉजेक्ट का हिस्सा थे. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल की जाट की चर्चा इन दिनों हर तरफ है, जिसे गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है. यह एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें रणदीप हुड्डा विलेन के रोल में नजर आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं