विज्ञापन
This Article is From May 08, 2023

सुनीता ने शेयर किया किंग चार्ल्स कोरोनेशन में बेटी सोनम के स्पीच का वीडियो, लोगों ने कर दिया ट्रोल, बोले- शर्मिंदा कर दिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर चर्चा में रहती हैं. सोनम को सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव देखा जाता है. हाल ही में एक्ट्रेस किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुईं, जिसे लेकर वे चर्चा में चल रही हैं.

सुनीता ने शेयर किया किंग चार्ल्स कोरोनेशन में बेटी सोनम के स्पीच का वीडियो, लोगों ने कर दिया ट्रोल, बोले- शर्मिंदा कर दिया
सुनीता कपूर ने शेयर किया सोनम के स्पीच का वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर चर्चा में रहती हैं. सोनम को सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव देखा जाता है. हाल ही में एक्ट्रेस किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुईं, जिसे लेकर वे चर्चा में चल रही हैं. इस इवेंट में कई बड़े सितारे भी शामिल हुए थे. इस इवेंट में सोनम कपूर का स्पीच भी चर्चा में रहा. एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर लोग सोनम के स्पीच का मजाक उड़ा रहे हैं, वहीं उनकी मां सुनीता कपूर ने अपनी बेटी की तारीफ की है. राज्याभिषेक के सम्मान में सोनम कपूर ने जो स्पीच दिया था, उसे लेकर वे खूब ट्रोल हो रही हैं.

किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक राज्याभिषेक के एक दिन बाद रविवार सात मई को विंडसर कैसल में टॉम क्रूज और पुसीकैट डॉल्स के निकोल शेर्जिंगर भी राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुए. वहीं सोनम कपूर की मां सुनीता ने भी बेटी की स्पीच का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनम अपने स्पीच की शुरुआत 'नमस्ते' से करती हैं. वीडियो को शेयर करते हुए सुनीता ने लिखा है, 'बहुत गर्व है. सम्मान की बात है'. 

सोनम अपने स्पीच में कहती हैं, "हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है. हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं. हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है. हम में से प्रत्येक व्यक्ति खुद में ही स्पेशल है. हम भविष्य बनाने के लिए सक्षम हैं, जहां हर आवाज सुनी जाती है". सोनम के इस वीडियो का लोग मजाक उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा है, 'इसे पता भी है कि यह बोल क्या रही है'. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'मैडम ने ग्लोबली शर्मिंदा कर दिया है".

ये भी देखें: मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, King Charles Coronation Concert, Sonam Kapoor Video, Sonam Kapoor Speech, Sonam Kapoor News, Sonam Kapoor Trolled, Sonam Kapoor Speech  king Charles Coronation Concert, Sonam Kapoor Instagram,  king Charles Coronation Concert Facts, King Charles Coronation Concert Movies,  king Charles Coronation Concert Mother, Sunita Kapoor, Sonam Kapoor Net Worth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com