विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2020

हाथों में रची मेहंदी और बालों में लगा चश्मा, पूल में इस अंदाज में नजर आईं सुहाना खान, देखें Photo

सुहाना खान (Suhana Khan) आए दिन अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं. सुहाना खान की तस्वीरें लोगों का खूब ध्यान खींचती है. हाल ही में सुहाना खान की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Also Read in
हाथों में रची मेहंदी और बालों में लगा चश्मा, पूल में इस अंदाज में नजर आईं सुहाना खान, देखें Photo
सुहाना खान (Suhana Khan) की फोटो हुई वायरल
  • सुहाना खान की फोटो हुईं वायरल
  • इस अंदाज में आईं नजर
  • न्यूयॉर्क में कर रही हैं पढ़ाई
नई दिल्ली:

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) आए दिन अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं. सुहाना खान की तस्वीरें लोगों का खूब ध्यान खींचती है. हाल ही में सुहाना खान की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.  सुहाना खान के फैन पेज ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह पूल में नजर आ रही हैं. इस फोटो में सुहाना खान के हाथों में मेहंदी लगी है और बालों में उन्होंने चश्मा लगाा हुआ है. सुहाना खान के इस अंदाज को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. यही नहीं, एक फोटो में उन्होंने रेड शेड की लिपस्टिक लगा रखी है. इस लेटेस्ट फोटो में सुहाना खान (Suhana Khan Photo) को काले रंग के ऑफ- शोल्डर रिब निट टी में देखा जा सकता है. उनके सामान्य पोज के विपरीत, इस बार सुहाना खान की मनमोहक मुस्कान ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

सुहाना खान (Suhana Khan) के इस तस्वीर को उनके प्रशंसक द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इस फोटो की तारीफ करते हुए एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, 'बहुत प्यारा'. तस्वीर को देख कर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वक्त सुहाना खान न्यूयॅार्क में हैं. सुहाना खान के बगल में उनकी दोस्त भी शानदार पोज देती नजर रही हैं. सुहाना खान ने 3 साल ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई की है. अब आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए वो न्यूयॅार्क में हैं.

बता दें कि स्टार किड सुहाना खान (Suhana Khan) ने बड़े पर्दे पर अभी कोई शुरुआत नहीं की है. इसके बावजूद सुहाना खान की एक जबरदस्त फैन फॅालोइंग है. उनके नाम पर एक फैन क्लब भी है. सुहाना खान के पिता शाहरूख खान का कहना है कि उनके बच्चे पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. सुहाना खान की तस्वीर अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. उनके तस्वीरों पर प्रशंसक खूब टिप्पणीयां भी करते हैं.   
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Pool Pics, Suhana Khan Pool Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com