विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2017

फिल्म 'जुड़वा 2' की सक्सेस के बाद कुछ इस तरह हुई पार्टी, ट्विटर पर डाली PHOTOS

हाल ही में फिल्म 'जुड़वा 2' की सक्सेस के बाद टीम ने एक डिनर पार्टी के जरिए एक साथ मिलकर जश्न मनाया.

फिल्म 'जुड़वा 2' की सक्सेस के बाद कुछ इस तरह हुई पार्टी, ट्विटर पर डाली PHOTOS
मुंबई:

हाल ही में फिल्म 'जुड़वा 2' की सक्सेस के बाद टीम ने एक डिनर पार्टी के जरिए एक साथ मिलकर जश्न मनाया. साजिद नाडियादवाला की यह फिल्म 2017 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है और इसकी सक्सेस को एक शानदार जश्न के तौर पर मनाया गया. इस खुशी में साजिद नाडियाडवाला, वारदा नाडियाडवाला, डेविड धवन, करुणा धवन, वरुण धवन, जैकलिन फर्नांडीज, तापसी पन्नू, मनीष मल्होत्रा, अपनी पत्नी के संग फरहाद संजी और बॉस्को मार्टिस समेत कई सेलिब्रिटी शामिल हुआ. 

पढ़ें: वरुण धवन और जैक्लिन फर्नांडिस के बीच बढ़ती नजदीकियों की वजह है उनका ये फ्यूचर प्लान, देखें PHOTOS

इस डिनर पार्टी के दौरान टीम ने एक दूसरे के साथ शानदार समय बिताया, जहां सभी ने तस्वीरे खींची और साथ ही एक दूसरे की टांग भी की. सितारों का सोशल मीडिया जुड़वा 2 की टीम द्वारा की गई मस्ती का गवाह है. दर्शकों से आपार प्रेम और प्रशंसा हासिल कर वरुण धवन, जैकलिन फर्नांडीज और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत 'जुड़वा 2' वर्ष की सबसे सफल फिल्मों में एक है.


VIDEO: 'फुकरे रिटर्न्‍स' में फुकरापंती देख लोट-पोट हो जाएंगे आप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Party, Varun Dhawan, Jacqueline Fernandez, Judwaa 2, Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com