Student Of The Year 2 से डेब्यू कर रहीं अनन्या पांडे
- सुर्खियों में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे
- 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से कर रहीं डेब्यू
- टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी होंगे साथ
नई दिल्ली:
करण जौहर की नई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर श्रॉफ की जोड़ी दो नई एक्ट्रेसेस के साथ जमने वाली है. इस फिल्म से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करेंगी. बुधवार को फिल्म के नए पोस्टर्स जारी हुए हैं, जिसमें अनन्या स्टनिंग और बिंदास अंदाज में नजर आ रही हैं. मालूम हो कि 19 वर्षीय अनन्या पांडे की गिनती बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश और पॉपुलर स्टार बेटियों में होती है. चंकी पांडे और भावना पांडे की बड़ी बेटी अनन्या का जन्म 29 मार्च, 1999 को हुआ था. वह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड हैं.
टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करेंगी चंकी पांडे की बेटी, सामने आए Student Of The Year 2 के पोस्टर्स
1987 में पहलाज निहलानी की फिल्म 'आग ही आग' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले चंकी पांडे ने अब तक 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 1988 में भावना पांडे से शादी की थी. जोड़ी की दो बेटियां हैं अनन्या (19) और रयासा (14). दोनों ही फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं.
अनन्या को अक्सर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ देखा जाता है. अनन्या पांडे, सुहाना खान और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर तीनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं. अक्सर ये डिनर पार्टी, मूवी डेट में शामिल होने एक-साथ पहुंचती हैं.
अनन्या सोशल मीडिया सेलिब्रेटी हैं. इंस्टाग्राम पर आय दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. अनन्या के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. अक्सर उनके पैरेंट्स उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं.
अनन्या की खूबसूरती पर फिल्ममेकर फराह खान की कायल हैं. अगस्त 2017 में भावना ने बेटी की एक स्टनिंग तस्वीर साझा की थी, इसपर चुटली लेते हुए फराह ने कमेंट सेक्शन में लिखा था, "प्लीज इसका डीएनए टेस्ट कराओ...चंकी पांडे की बेटी और इतनी प्यारी.."
पिता की तरह अनन्या की दिलचस्पी भी बॉलीवुड में हैं. ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ीं हुई अनन्या धर्मा प्रोडक्शन्स की आगामी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ धमाकेदार शुरुआत करने को तैयार हैं. अनन्या के अलावा इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी होंगी. फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा करेंगे.
VIDEO: चंकी पांडे से ख़ास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

IPL 2018: सुहाना और अबराम के साथ KKR का मैच देखने पहुंचे शाहरुख खान, टीम को मिली जीत तो यूं मनाया जश्न

अनन्या सिर्फ 19 साल की हैं. कम उम्र में ही उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं. इसके लिए वह जी-तोड़ मेहनत भी कर रही हैं. अनन्या अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं, साथ ही साथ उन्होंने एक्टिंग और डांसिंग क्लासेस भी ज्वाइन किया है.
VIDEO: चंकी पांडे से ख़ास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Student Of The Year 2, Tiger Shroff, Ananya Pandey