रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2: द रिवेंज को लेकर जहां बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, वहीं फिल्म को इंडस्ट्री से भी भरपूर सराहना मिल रही है. अब इस लिस्ट में दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह अपने पहले पार्ट से भी बड़ी और बेहतर है. राजामौली ने फिल्म के निर्देशन, कहानी, म्यूजिक और इमोशनल एंगल को शानदार बताया. खास तौर पर उन्होंने रणवीर सिंह की एक्टिंग को ‘मास्टरक्लास' करार देते हुए उनकी जमकर सराहना की.
राजामौली ने क्यों कहा ‘आउट ऑफ द पार्क'?
I loved Dhurandhar-1, but The Revenge surpassed the original in both scale and soul.
— rajamouli ss (@ssrajamouli) March 21, 2026
The writing, casting, technical execution, music, world design and direction are flawless…. But it's the emotional stakes that really ground it.
The writing manages to weave plot twists that…
एसएस राजामौली ने फिल्म के हर पहलू की तारीफ करते हुए कहा कि इसकी कहानी और ट्विस्ट दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं. उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की सराहना करते हुए कहा कि इतनी लंबी फिल्म बनाना और उसे प्रभावी ढंग से पेश करना आसान नहीं है. वहीं रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को उन्होंने खास बताते हुए एक इमोशनल सीन को अभिनय की मिसाल कहा.
बाकी सितारों ने भी लुटाया प्यार
फिल्म को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन, अल्लू अर्जुन, राम चरण और महेश बाबू जैसे सितारों ने भी जमकर तारीफ की है. सभी ने फिल्म के देशभक्ति से जुड़े पहलुओं, दमदार कहानी और तकनीकी स्तर को सराहा. पैन इंडिया स्तर पर मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल होती नजर आ रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं