विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2018

श्रीदेवी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए किसने दिए थे आदेश, RTI में हुआ खुलासा

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने का विवादित आदेश महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया था.

श्रीदेवी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए किसने दिए थे आदेश, RTI में हुआ खुलासा
  • राजकीय सम्मान के साथ हुआ था श्रीदेवी का अंतिम संस्कार
  • सीएम फडणवीस का मिला था आदेश
  • RTI में हुआ खुलासा
नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने का विवादित आदेश महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया था. 'सूचना का अधिकार' (आरटीआई) के तहत शुक्रवार को इस बात का खुलासा हुआ. आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने फडणवीस के 'सामान्य प्रशासन विभाग के प्रोटोकॉल विभाग' से जानकारी मांगी थी कि श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से कराने का अधिकार किसके पास है. इसके जबाव में, विभाग ने बताया कि किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान से कराने का आदेश देने का अधिकार मुख्यमंत्री को होता है और मृत व्यक्ति को मिले किसी भी राष्ट्रीय सम्मान या पद्म सम्मान का इससे कोई संबंध नहीं था.

लीजिए मिल गई जाह्नवी कपूर की हमशक्ल, दिखती हैं कुछ ऐसी...PHOTOS

गलगली ने आरटीआई का जबाव पढ़ते हुए कहा, "श्रीदेवी के नाम से मशहूर लोकप्रिय अभिनेत्री अम्मा यांगर अय्यप्पन के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान से कराने का मौखिक आदेश 25 फरवरी, 2018 को मुख्यमंत्री कार्यालय से मिला था, जो मुम्बई उपनगरीय जिला अधिकारी और मुम्बई पुलिस महानिदेशक को बता दिया गया." आरटीआई याचिका दायर करने का कारण पूछने पर कार्यकर्ता ने कहा कि राजकीय सम्मान के लिए योग्यता और इसका आदेश देने वाले अधिकृत व्यक्ति को लेकर संशय दूर करने के लिए उन्होंने याचिका दायर की थी.

अर्जुन कपूर मां की बरसी पर हुए इमोशनल, लिखा- काश मैं आपको....

आरटीआई के जबाव में पता चला है कि 22 जून, 2012 से 26 मार्च, 2018 के बीच श्रीदेवी के अलावा 40 और हस्तियों का अंतिम संस्कार भी राजकीय सम्मान से हुआ है.

VIDEO: जाह्नवी की शॉपिंग करने के लिए दुबई में रूकी थी श्रीदेवी

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi's Funeral, Devendra Fadnavis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com