विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2018

Sridevi: श्रीदेवी के निधन की खबर मिलते ही ऋषि कपूर हुए आगबबूला, Twitter पर निकाला गुस्सा

Sridevi: श्रीदेवी के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है, और पूरा बॉलीवुड अपने तरीके से सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक जता रहा है. लेकिन ऋषि कपूर ने कुछ ऐसा ट्वीट किया है.

Sridevi: श्रीदेवी के निधन की खबर मिलते ही ऋषि कपूर हुए आगबबूला, Twitter पर निकाला गुस्सा
Sridevi: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी और ऋषि कपूर (फाइल फोटो)
  • 24 फरवरी को हुआ दुबई में निधन
  • शादी समारोह में शामिल होने गई थीं
  • बोनी कपूर भी वहीं थे
नई दिल्ली: श्रीदेवी के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है, और पूरा बॉलीवुड अपने तरीके से सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक जता रहा है. लेकिन ऋषि कपूर ने इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है. सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी बेबाकी की वजह से पहचान रखने वाले ऋषि कपूर ने काफी गुस्से में ट्वीट किया है और मीडिया की जमकर खबर ली है. ऋषि कपूर ने इस बात पर गुस्सा निकाला है कि श्रीदेवी को किस तरह खबरों में मात्र शरीर में तब्दील कर दिया गया है. श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था. उन्होंने इस ट्विटर के जरिये अपना गुस्सा निकाला है.

ट्विटर पर आगबबूला होने के बाद ऋषि कपूर बोले- घमंडी नहीं थीं श्रीदेवी
श्रीदेवी बाथ टब में निष्प्राण पड़ी थीं, बोनी कपूर करते रहे उन्हें होश में लाने की कोशिश लेकिन...

श्रीदेवी के साथ 'नगीना' और 'चांदनी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके ऋषि कपूर ने ट्वीट किया हैः किस तरह श्रीदेवी अचानक से सिर्फ एक 'पार्थिवर शरीर' में तब्दील होकर रह गई हैं? सभी टेलीजिन रिपोर्टिंग कर रहे हैं, "पार्थिव शरीर को रात को मुंबई लाया जाएगा?" क्या आपकी वैयक्तिकता एकदम से मर गई है और वे सिर्फ एक शरीर बनकर रह गई हैं."

Sridevi: दुबई से पार्थिव शरीर के आने का इंतजार, मुंबई के पवन हंस क्रीमटोरियम में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू

अकसर देखा गया है कि इन मौकों पर ऋषि कपूर ऐसे मेल करते हैं जिनका काफी इम्पैक्ट भी रहता है. पिछले साल अप्रैल में उनका गुस्सा उस समय फूटा था जब विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार पर युवा सितारे कहीं नजर ही नहीं आए थे. उन्होंने ट्विटर पर उनको जमकर लताड़ा था, और कहा था कि यह बहुत ही शर्मनाक है. एक बार फिर उन्होंने अपने साथी कलाकार के दुनिया से अलविदा कहने पर यूं अपने गुस्से का इजहार किया है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Sridevi Rishi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com