विज्ञापन

30 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तूफान! 45 करोड़ की ओपनिंग से बॉर्डर 2, वेलकम टू द जंगल को पीछे छोड़ सकती है ये फिल्म

30 जुलाई को रिलीज हो रही टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में पहले दिन करीब 45 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है और कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है.

30 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तूफान! 45 करोड़ की ओपनिंग से बॉर्डर 2, वेलकम टू द जंगल को पीछे छोड़ सकती है ये फिल्म
बॉर्डर 2 वेलकम टू द जंगल को पीछे छोड़ेगी ये फिल्म

जुलाई का आखिरी दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद बड़ा साबित हो सकता है. लंबे समय से जिस हॉलीवुड फिल्म का इंतजार हो रहा था, अब वो सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. रिलीज से पहले ही इसका ऐसा क्रेज देखने को मिल रहा है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स पहले दिन 45 करोड़ रुपये तक की कमाई का अनुमान लगा रहे हैं. अगर ऐसा हुआ तो ये साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन सकती है. इतना ही नहीं पहले ही दिन 'बॉर्डर 2', 'वेलकम टू द जंगल' और 'भूत बंगला' जैसी बड़ी फिल्मों की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ सकती है.

ओपनिंग बनेगी नया रिकॉर्ड

टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' 31 जुलाई को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हो रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी वजह से ट्रेड सर्किल में इसकी ओपनिंग को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं. शुरुआती अनुमान बताते हैं कि फिल्म पहले दिन करीब 45 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है. अगर ये आंकड़ा सच साबित होता है तो ये 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग होगी. साथ ही कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की पहले दिन की कमाई भी इसके सामने छोटी पड़ सकती है.

इस बार पहले जैसे नहीं होंगे स्पाइडर मैन

इस बार पीटर पार्कर की दुनिया पूरी तरह बदल चुकी है. अब उसे कोई पहचानता नहीं और उसके पुराने दोस्त भी उसकी जिंदगी से दूर हो चुके हैं. ऐसे में वो अकेले स्पाइडर मैन बनकर शहर को बचाने की जिम्मेदारी उठाता है. लेकिन लगातार बढ़ता दबाव उसके अंदर फिजिकल और मेंटल चेंज लाने लगता है. तभी शहर पर एक ऐसे रहस्यमयी दुश्मन का खतरा मंडराता है, जिसे कोई देख भी नहीं सकता. फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है. इसमें टॉम हॉलैंड के साथ जेंडाया, सेडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और मार्क रफालो अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फाइनल ट्रेलर के बाद फिल्म का बज और भी बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें: आकांक्षा चमोला ने लॉक अप 2 में की सारी हदें पार, बोलीं- 'गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hollywood, Spider Man Brand New Day, Tom Holland, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com