सोफी और जो की शादी में छाया प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का जादू
खास बातें
- सोफी और जो की शादी में छाया प्रियंका चोपड़ा का जादू
- सब्यसाची की साड़ी में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
- शनिवार को फ्रांस में शादी के बंधन में बंधे जो और सोफी
नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जेठ और निक जोनस (Nick Jonas) के भाई जो जोनस (Joe Jonas) शादी के बंधन में बंध चुके हैं. 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम सोफी टर्नर (Sophie Turner) और अमेरिकी सिंगर जो जोनस ने फ्रांस में एक बार फिर शादी रचाई है. हालांकि इन दोनों की शादी के बीच सबकी निगाहें दूल्हा-दुल्हन से हटकर केवल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की तरफ टिकी थी. प्रियंका चोपड़ा जो और सोफी की शादी में भारतीय पारंपरिक शाड़ी में नजर आ रही हैं. प्रियंका ने सोफी और जो की शादी के लिए सब्यसाची को चुना. प्रियंका पिंक कलर की सब्यसाची साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. प्रियंका की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.