सूर्यवंशम आज भी टीवी पर सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है, और इसमें अमिताभ बच्चन का डबल रोल फैंस को आज तक याद है. फिल्म के हर किरदार ने अपनी अलग छाप छोड़ी, लेकिन एक छोटा सा बच्चा भी दर्शकों के दिल में बस गया- वही पोता, जिसने दादा भानुप्रताप को खीर खिलाई थी. इस मासूम बच्चे का किरदार निभाया था आनंद वर्धन ने, जिनका पूरा नाम पी.बी.एस. आनंद वर्धन है. फिल्म में उनकी क्यूटनेस और मासूमियत ने लोगों को खूब प्रभावित किया था. खासकर वह सीन, जहां वह खीर लेकर आते हैं, आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है.
बदल चुका है सूर्यवंशम के बच्चे का लुक
अब सालों बाद वही बच्चा पूरी तरह बदल चुका है. आनंद वर्धन बड़े होकर एक लंबे-चौड़े और बेहद हैंडसम एक्टर बन गए हैं. उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखकर फैंस हैरान रह जाते हैं कि यह वही मासूम बच्चा है. उनका ट्रांसफॉर्मेशन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता. आनंद वर्धन सिर्फ इस एक फिल्म तक सीमित नहीं रहे. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया है और बाद में साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 20 से ज्यादा तेलुगू फिल्मों में नजर आ चुके हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Priyaragalu से की थी, जिसके बाद उन्हें “सूर्यवंशम” में काम करने का मौका मिला.

उनके परिवार का फिल्मी बैकग्राउंड भी काफी दिलचस्प है. उनके दादा पीबी श्रीनिवास एक मशहूर सिंगर थे, जिन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में कई गाने गाए. कहा जाता है कि वह चाहते थे कि उनके परिवार से कोई एक्टर बने, और उनके पोते आनंद ने इस सपने को सच कर दिखाया. हालांकि, आनंद कुछ समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूर भी रहे. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह करीब 12 सालों तक फिल्मों से दूर रहे, ताकि अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें. अब वह फिर से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं. कुल मिलाकर, सूर्यवंशम का वह छोटा सा बच्चा आज एक स्मार्ट और टैलेंटेड एक्टर बन चुका है, जिसे देखकर किसी का भी सिर घूम जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं