विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2020

सोनू सूद की तरफ से मोबाइल मिलते ही बच्चे ने दी पॉपकॉर्न की दावत, तो एक्टर ने यूं दिया जवाब

सोनू सूद (Sonu Sood) की तरफ से स्मार्टफोन मिलने पर बच्चे ने उन्हें पॉपकॉर्न की दावत दी, जिसे लेकर एक्टर ने भी जबरदस्त रिएक्शन दिया.

सोनू सूद की तरफ से मोबाइल मिलते ही बच्चे ने दी पॉपकॉर्न की दावत, तो एक्टर ने यूं दिया जवाब
सोनू सूद (Sonu Sood) ने बच्चे की पॉपकॉर्न ट्रीट पर दिया रिएक्शन
  • सोनू सूद की तरफ से मोबाइल मिलते ही बच्चे ने दी पॉपकॉर्न की दावत
  • एक्टर ने ट्वीट कर कहा हीरो लग रहा है
  • सोनू सूद का ट्वीट हुआ वायरल...
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हाल ही में सोनू सूद से एक यूजर ने हप्पी नाम के बच्चे को ऑनलाइन क्लास के लिए स्मार्ट फोन देने का आग्रह किया, जिसपर सोनू सूद ने कहा कि अगर वह मुझसे वादा करे कि वह मुझे पॉपकॉर्न की पार्टी देगा तो मैं जरूर उसे फोन दूंगा. वादे के मुताबिक सोनू सूद ने 10 घंटे के अंदर ही बच्चे को मोबाइल फोन प्रदान किया. इसपर हैप्पी की तरफ से ही यूजर ने ट्वीट किया कि अब हमारी बारी है सर, कब आ रहे हैं पॉपकॉर्न खाने. यूजर के इस ट्वीट का सोनू सूद ने भी जबरदस्त अंदाज में रिप्लाई किया. 

सोनू सूद (Sonu Sood) से यूजर ने कहा, "सर हैप्पी को मोबाइल तो मिल गया, अब वो बच्चा ऑनलाइन क्लास कर पाएगा. सर आपने तो अपना वादा 10 घंटे में ही पूरा कर दिया. अब हमारी बारी है, तो सर कब आ रहे हैं पॉपकॉर्न खाने." इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, "अर्रे वाह... हीरो लग रहा है हैप्पी, पॉपकॉर्न तैयार रख, जल्दी आता हूं खाने." सोनू सूद का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने कुछ ही मिनट में लोगों की ख्वाहिशें पूरी की हों और उनकी मदद की हो.

बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना जैसी महामारी के बीच सुपरहीरो साबित हुए हैं. उन्होंने लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. लॉकडाउन की शुरुआत से ही सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को शहरों से उनके गांव तक पहुंचने में काफी मदद की. इसके साथ ही एक्टर ने विदेश में फंसे छात्रों को भी अपने देश पहुंचाने में खूब मदद की. लोगों की एक ही गुहार पर सोनू सूद उनकी मदद के लिए खड़े नजर आए. हाल ही में एक्टर ने बच्चों के ऑनलाइन क्लासेस के लिए उनमें स्मार्ट फोन भी बांटे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Sood, Sonu Sood Tweet, Sonu Sood Twitter, Sonu Sood Provide Smartphone, Sonu Sood Reply To Kid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com