फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का एक सीन
- तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर भीड़
- कमाई 100 करोड़ रुपए के करीब
- 23 फरवरी को हुई थी रिलीज
नई दिल्ली:
बॉलीवुड की कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं, जो बिना कोई बड़े स्टार्स के 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाए. 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से कुछ ही दूर खड़ी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है. 23 फरवरी को रिलीज हुई यह फिल्म अभी भी लगातार कमाई जारी रखे हुए है. इतना ही नहीं, इसके बाद रिलीज हुई फिल्म 'परी' और 'हेट स्टोरी 4' भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. फिल्म ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने तीसरे हफ्ते के सोमवार को 1.82 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. इस फिल्म को देखने के लिए युवाओं में क्रेज कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है.
'पैडमैन' को पछाड़ बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, जानें कमाई
'प्यार का पंचनामा' की सीरीज फिल्म कही जाने वाली इस फिल्म ने अभी तक कुल 88.58 करोड़ रुपए की कमाई कर चुका है. तीसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को 2.27 करोड़, शनिवार को 4.12 करोड़, रविवार को 4.66 करोड़ और सोमवार को 1.82 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया जा चुका है.
'सोनू के टीटू की स्वीटी' के एक्टर कार्तिक आर्यन का खुलासा, 'नुसरत के साथ अच्छा रिश्ता, लेकिन...'
बता दें, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नुसरत भरूचा, कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, आलोक नाथ और वीरेंद्र सक्सेना लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी ब्रोमांस और रोमांस के बीच झूलती है और लव रंजन का फंडा वही पुराना वाला रहा है कि औरत यानी की आफत. फिल्म युवा तेवरों से लबरेज थी, लेकिन महिलाओं को गलत ढंग से पेश करने को लेकर इसकी काफी आलोचना भी हुई थी. लेकिन दर्शकों को कॉमेडी का टच अच्छा लगा और, मैन वर्सेज विमेन का फंडा उन्हें जम गया.
VIDEO: नई पैकिंग में पुराना फार्मूला है 'सोनू के टीटू की स्वीटी'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

#SonuKeTituKiSweety is ROCK-STEADY... [Week 3] Fri 2.27 cr, Sat 4.12 cr, Sun 4.66 cr, Mon 1.82 cr. Total: ₹ 88.58 cr. India biz... #SKTKS
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 13, 2018
इतना ही नहीं, कमाई के मामले में फिल्म ने अक्षय कुमार स्टारर 'पैडमैन' को भी पीछे छोड़ दिया है. 'पद्मावत' के बाद 'सोनू के टीटू की स्वीटी' साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनकर उभरी है. यह फिल्म अब हर कोई देखना चाह रहा है, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर अभी भीड़ दिख रही है.At the well-deserved success bash of #SonuKeTituKiSweety... Congrats to the #SKTKS team for the humongous success! pic.twitter.com/jYpXRzOArm
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 12, 2018
'सोनू के टीटू की स्वीटी' के एक्टर कार्तिक आर्यन का खुलासा, 'नुसरत के साथ अच्छा रिश्ता, लेकिन...'
बता दें, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नुसरत भरूचा, कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, आलोक नाथ और वीरेंद्र सक्सेना लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी ब्रोमांस और रोमांस के बीच झूलती है और लव रंजन का फंडा वही पुराना वाला रहा है कि औरत यानी की आफत. फिल्म युवा तेवरों से लबरेज थी, लेकिन महिलाओं को गलत ढंग से पेश करने को लेकर इसकी काफी आलोचना भी हुई थी. लेकिन दर्शकों को कॉमेडी का टच अच्छा लगा और, मैन वर्सेज विमेन का फंडा उन्हें जम गया.
VIDEO: नई पैकिंग में पुराना फार्मूला है 'सोनू के टीटू की स्वीटी'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sonu Ke Titu Ki Sweety Box Office Colletion Day 18, Kartik Aaryan, Nushrat Bharucha