विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2022

जानें सोनम कपूर के बेटे के नाम का मतलब, भगवान हनुमान और भीम की ताकत को जानकर एक्ट्रेस ने किया नामकरण

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में मां बनी हैं. उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है. नन्हे मेहमान को जन्म देने के बाद से ही सोनम कपूर के करीबी और फैंस उनके बेटे की पहली झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो अब आपको बता दें कि फैंस का यह इंतजार खत्म हो गया है.

जानें सोनम कपूर के बेटे के नाम का मतलब, भगवान हनुमान और भीम की ताकत को जानकर एक्ट्रेस ने किया नामकरण
जानें सोनम कपूर के बेटे के नाम का मतलब
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में मां बनी हैं. उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है. नन्हे मेहमान को जन्म देने के बाद से ही सोनम कपूर के करीबी और फैंस उनके बेटे की पहली झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो अब आपको बता दें कि फैंस का यह इंतजार खत्म हो गया है. सोनम कपूर ने अपने बेटे की पहली झलक फैंस को दिखा दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर खास तस्वीर शेयर कर अपने नन्हे मेहमान को दिखाया है. साथ ही बेटे के नाम का खुलासा भी किया है. 

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है. एक्ट्रेस की यह फैमिली तस्वीर है, जिसमें सोनम कपूर के साथ उनका नन्हा बेटा और पति आनंद आहूजा नजर आ रहे हैं. तस्वीर में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने येल्लो कलर की मैचिंग ड्रेस पहनी हुई है. उन्होंने अपने बेटे को भी सेम कलर की ड्रेस लपेटा हुआ है. 

सोनम कपूर की यह फैमिली तस्वीर काफी खूबसूरत दिख रही है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में बेटे के नाम का खुलासा किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमारी जिंदगी में नई सांसे शामिल हो चुकी हैं. भगवान हनुमान और भीम के रूप में ये हमारी ताकत और हिम्मत का प्रतीक है. सभी से हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं. हिंदू धर्म में वायु पांच तत्व में से एक हैं। वायु खुद में शक्तिशाली ईश्वर भी हैं. इसीलिए हम अपने बेटे को वायु नाम देते हैं.' इसके अलावा सोनम कपूर ने अपने बेटे के नाम के मतलब को विस्तार से बताया है. सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का पोस्ट वायरल हो रहा है. 

एयरपोर्ट पर सारा अली खान संग दिखे करण जौहर, अभिनेत्री को बताया 'फेवरेट'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Sonam Kapoor Son, Sonam Kapoor Son Name, Vayu Kapoor Ahuja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com