1940-1950 की दिग्गज एक्ट्रेस बेगम पारा अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए जानी जाती थीं. बेगम पारा ने कई प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है, जिसमें जैसे नील कमल, झरना और कर भला जैसी फिल्में शामिल हैं. इस एक्ट्रेस की खास बात यह रही कि इनका कॉन्फिडेंस और फेशन सेंस इन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बनाता था. 1950 के दौर में बेगम पारा ने एक बोल्ड फोटोशूट कराया था, जो उस समय काफी चर्चा में रहा था. इस फोटोशूट को देखने के बाद काफी लोग हैरान रह गए थे. इतना ही नहीं, इसी फोटोशूट के बाद वह स्टाइल और ग्लैमर की पहचान बन गईं.
पाकिस्तान में हुआ जन्म
बेगम पारा का असली नाम जुबैदा उल हक था. उनका जन्म पाकिस्तान के झेलम में हुआ था. 1958 में बेगम पारा ने नासिर खान से शादी की जो प्रसिद्ध एक्टर दिलीप कुमार के छोटे भाई थे. 1974 में बेगम पारा के पति नासिर खान का निधन हो गया, जिसके बाद वो अपने परिवार के साथ वापस पाकिस्तान चली गईं, लेकिन 2 साल के बाद वो फिर भारत लौट आईं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोनम कपूर की दादी
कहते हैं कि बेगम पारा की भाभी ने उनको फिल्म इंडस्ट्री में जाने के लिए प्रोत्साहित किया और एक पार्टी में फिल्म मेकर शशधर मुखर्जी और देविका रानी ने बेगम पारा को रोल ऑफर किया. उन्होंने 1944 में फिल्म चांद में डेब्यू किया जो की काफी हिट गई. एक टाइम में वह बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी बनीं. आपको बता दें कि बेगम पारा को सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म सांवरिया में उनकी दादी के रोल में देखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं