इंडियन सिनेमा में कई एक्ट्रेसेस ऐसी रही हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से न सिर्फ भारतीय इंडस्ट्री बल्कि पूरी दुनिया में राज किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई. उन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं ये जिनकी खूबसूरती के कायल भारतीय नहीं बल्कि अमेरिकी सैनिक तक हो गए थे और जंग के दौरान उनकी तस्वीर को अपनी जेब में रखते थे. तो चलिए हम आपको दिखाते हैं 1950 के दौर की उस एक्ट्रेस की तस्वीर जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से इंडस्ट्री पर ऐसा कब्जा जमाया कि पूरी दुनिया में इनकी खूबसूरती के चर्चे हुए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस एक्ट्रेस की तस्वीर जेब में रखते थे अमेरिकी सैनिक
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं उनका नाम बेगम पारा हैं, जिन्होंने 1944 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और 1950 के दशक में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया. उस दौरान उनका एक बोल्ड फोटोशूट इतना चर्चा में रहा था कि उनकी तस्वीरों को अमेरिकी सैनिक जंग के दौरान अपनी जेब में लेकर घूमते थे. इस फोटोशूट के दौरान बेगम पारा कभी सिगरेट पीती, तो कभी अपनी क्लीवेज को फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं. उस दौरान अमेरिकी सैनिक 1950 से लेकर 1953 तक कोरिया के साथ युद्ध में बैरक की दीवार पर बेगम पारा के फोटोशूट की तस्वीर लगाया करते थे.
दिलीप कुमार से था खास रिश्ता
बेगम पारा न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही थीं. उनका नाम दिलीप कुमार जैसे एक्टर के साथ भी जुड़ा था. हालांकि, उन्होंने उनके छोटे भाई नासिर खान से शादी की थी. नासिर खान और बेगम पारा का एक बेटा अयूब खान भी हैं, जो एक्टर हैं. बेगम पारा का साल 2008 में निधन हो गया था, wo साल 2007 में सोनम कपूर की फिल्म सांवरिया में आखिरी बार नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने सोनम कपूर की दादी का रोल प्ले किया था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में सकीना की दादी, किस्मत का खेल, पहली जनक, शाहज़ादा, लैला मजनू , नया घर, बगदाद जैसी कई फिल्मों में काम किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं