विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2022

सोनम कपूर ने फिर फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, पति आनंद आहूजा पर यूं प्यार लुटाती आईं नजर

सोनम कपूर का बर्थडे वीक भी स्टार्ट हो गया है. इस बात की जानकरी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही प्यारा वीडियो शेयर कर दी है.

सोनम कपूर ने फिर फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, पति आनंद आहूजा पर यूं प्यार लुटाती आईं नजर
सोनम कपूर का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और वे अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही हैं. वह सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं, जिसमें उनका क्यूट बेबी बंप भी देखने को मिल रहा है. वहीं अब सोनम कपूर का बर्थडे वीक भी स्टार्ट हो गया है. इस बात की जानकरी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही प्यारा वीडियो शेयर कर दी है. इस वीडियो में सोनम का सुपर ग्लैमरस अवतार देखते ही बन रहा है. वीडियो की खास बात यह है कि इसमें उनके साथ उनके पति आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं. 

सोनम कपूर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनम सबसे पहले सोफे पर बैठी हुई नजर आती हैं और एक छोटा सा सेल्फी वीडियो कैप्चर करती हैं. इसके बाद वे उसी आउटफिट में सड़कों पर अपने क्यूट बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुई दिखती हैं. अंत में वीडियो में आनंद आहूजा भी दिखाई देते हैं, जिन्हें पहले सोनम किस करती हैं, फिर आनंद भी अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते हैं. सोनम कपूर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, "वापस घर. बर्थडे वीक स्टार्टस". 

सोनम कपूर के इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 60 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं. इस पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "इस वीडियो में आप रिया से काफी हद तक मिल रही हैं". तो एक अन्य ने लिखा है, "फिल्म इंडस्ट्री की नेक्स्ट सुपर हॉट मॉम". फैन्स के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स के भी कमेंट्स सोनम कपूर के पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Sonam Kapoor Video, Sonam Kapoor Viral Video, Sonam Kapoor Latest Video, Sonam Kapoor News, Sonam Kapoor Birthday, Anand Ahuja, Sonam Kapoor Pregnancy, Sonam Kapoor Pregnant, Sonam Kapoor And Anand Ahuja, Sonam Kapoor Instagram, Sonam Kapoor Baby Bump, Anil Kapoor, Rhea Kapoor, Sonam Kapoor Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com