90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आज भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के बावजूद एकदम फिट हैं. सोनाली के पति गोल्डी बहल जाने माने फिल्ममेकर हैं और अब उनका बेटा भी इसी रास्ते पर चलना चाहता है. सोनाली के बेटे रणवीर बहल एक्टिंग से दूर ही रहना चाहते हैं. हालांकि फिल्मों में उनका लगाव है, ऐसे में वह क्रिएटिव रास्ते थे फिल्मों से जुड़े रहना चाहते हैं. हाल में रणवीर के पिता गोल्डी बहल बेटे के फ्यूचर प्लान के बारे में बताया.
एक्टिंग नहीं करना चाहते रणवीर
गोल्डी ने बताया कि दूसरे स्टार किड्स के उलट रणवीर को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है. वह क्रिएटिव फिल्ड में जाना चाहते हैं. वह कैमरे के पीछे रहकर कहानी कहने के तरीके को समझना चाहते हैं. वह फिल्म, डिजिटल कंटेंट और भविष्य में क्रिएटिव फॉर्मेट पर फोकस करना चाहते थे.
गोल्डी बहल ने आगे कहा कि रणवीर फिल्ममेकर बनना चाहता है. फिलहाल वह फिल्म की पढ़ाई कर रहा है. वह फिल्में और दूसरे कंटेंट बनाना चाहता है. वह एक बहुत अच्छा एडिटर है और एडिटिंग में काफी इंटरेस्ट रखता है. हालांकि मुझे ठीक से नहीं पता कि वह क्या करना चाहता है, लेकिन जब तक वह जो कर रहा है उससे खुश है, तब तक ठीक है.

फिल्मों में आने की नहीं कोई जल्दी
गोल्डी बहल का मानना है कि रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में आने की कोई जल्दी नहीं है. उन्होंने कहा कि वह अभी बहुत छोटे हैं, सिर्फ 20 साल के हैं. वह अभी अपनी पढ़ाई कर रहे हैं और दर्शकों को समझना भी है. वह इसके बाद कोई फिल्म, सीरियल या जो भी वह बनाना चाहे, बनाए.
उन्होंने आगे कहा, वह कोई वीडियो गेम बनाए, एनीमे या ऑगमेंटेड रियलिटी में कुछ बनाए. गोल्डी ने कहा कि ‘मैंने अपने जीवन में सबसे बड़ा लेशन ये सीखा है कि आप जो भी कर रहे हैं उसमें मजा आना चाहिए. मैं समझता हूं कि पैसा बहुत सारे आनंद की भरपाई कर सकता है. लेकिन अगर आपके काम को एन्जॉय नहीं कर रहे तो आप पैसे नहीं कमा सकते.'
मां की कैंसर की लड़ाई में दिया साथ

सोनाली बेंद्रे ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बेटे रणवीर ने उनकी कैंसर की लड़ाई में उनका डट कर साथ दिया. वह डॉक्टर के पास भी उनके साथ जाया करते थे और किमो सेशन के दौरान भी उनके साथ होते थे. कैंसर की लड़ाई में रणवीर हमेशा मां के साथ खड़े रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं