विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2024

सोनाक्षी सिन्हा के हाथों पर सजी जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी, सामने आई पहली तस्वीर

सोनाक्षी सिन्हा के दूल्हे राजा जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर सोना और जहीर की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

सोनाक्षी सिन्हा के हाथों पर सजी जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी, सामने आई पहली तस्वीर
सोनाक्षी सिन्हा की मेहंदी की रस्म की फोटो आई सामने
Social Media
नई दिल्ली:

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मेहंदी सेरेमनी से कपल की कई नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. तस्वीरें दोस्तों और मेहमानों ने शेयर की हैं. मेहंदी के लिए सोनाक्षी ने लाल और पीले रंग की ड्रेस पहनी थी. जहीर इकबाल ने प्रिंटेड लाल कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था. एक तस्वीर में दोनों दोस्तों के साथ पोज देते हुए कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए नजर आए. मेहंदी सेरेमनी की लोकेशन को फूलों से सजाया गया था. इस कार्यक्रम में कई मेहमान चमकीले रंगों के कपड़े पहने हुए थे. जहीर के दोस्त जाफर अली मुंशी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. जाफर ने कैप्शन में लिखा, "बहुत एक्साइटेड हूं और सोना अब ऑफीशियली बैंडस्टैंड बिल्डिंग ए गैंग में शामिल हो गई है!" एएनआई के मुताबिक सोनाक्षी और जहीर 23 जून को मुंबई में शादी करेंगे.

सोनाक्षी और जहीर के हाथ मेहंदी से सजे

सोनाक्षी और जहीर के दोस्त भी लगवा रहे हैं मेहंदी

कुछ दिन पहले ही एक्टर्स ने अपने करीबी दोस्तों के साथ बैचलर और बैचलरेट पार्टियों को इंजॉय किया. सोनाक्षी ने अपने दोस्तों की ऑर्गेनाइज की पार्टी की झलकियां शेयर की थीं. एक तस्वीर में सोनाक्षी हुमा कुरैशी के साथ पोज देती हुई दिखाई दीं. सोनाक्षी ने एक शानदार ब्लैक आउटफिट पहना था. जहीर ने भी अपने करीबी दोस्तों के साथ नाइट आउट का इंजॉय किया. हुमा कुरैशी के भाई एक्टर साकिब सलीम भी सेलिब्रेशन का हिस्सा थे. सोनाक्षी के पिता-एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को हाल ही में जहीर के साथ पोज देते हुए देखा गया. कैमरे के सामने पोज देते हुए दोनों मुस्कुराए.

सोनाक्षी और जहीर का ऑडियो इन्वाइट

हाल ही में सोनाक्षी और जहीर का एक ऑडियो इन्वाइट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया. लीक हुए इन्वाइट में एक्टर्स ने शादी की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा कि वे 'उस पल' पर पहुंचने के लिए तैयार हैं जो उन्हें एक-दूसरे के 'निश्चित और ऑफीशियल पति-पत्नी' में बदल देगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com