विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2025

स्मृति मंधाना हुईं कश्मीर की इस नन्ही फैन से इम्प्रैस, बजरंगी भाईजान डायरेक्टर के पोस्ट पर कमेंट से जीता दिल

बजरंगी भाईजान के डायरेक्टर कबीर खान को कश्मीर में मिली स्मृति मंधाना की नन्ही फैन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर क्रिकेटर ने रिएक्शन दिया है. 

स्मृति मंधाना हुईं कश्मीर की इस नन्ही फैन से इम्प्रैस, बजरंगी भाईजान डायरेक्टर के पोस्ट पर कमेंट से जीता दिल
बजरंगी भाईजान के डायरेक्टर कबीर खान के पोस्ट पर स्मृति मंधाना ने किया कमेंट
नई दिल्ली:

मशहूर फिल्मकार कबीर खान ने भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ मुलाकात का एक किस्सा शेयर किया है. इन नन्ही फैन से कबीर खान की मुलाकात तब हुई, जब वे कश्मीर में घूमने के लिए गए थे. अरु नाम की जगह पर हुई इस मुलाकात की जानकारी कबीर खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी. बच्ची ने कबीर को बताया कि वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना को यह संदेश दें कि वह उनकी सबसे पसंदीदा प्लेयर है. कबीर ने दिलचस्प मुलाकात को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर घाटी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें हरी-भरी घाटियां और बर्फीले पहाड़ नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में उस बच्ची की भी तस्वीर शामिल है.

फिल्ममेकर ने पोस्ट कर लिखा, "कश्मीर में कैमरे के साथ घूमना हमेशा जादुई पलों से भर जाता है, जैसे अरु में मिली यह छोटी सी बच्ची, जिसने मुझसे कहा कि स्मृति मंधाना को बताऊं कि वह उनकी सबसे बड़ी फैन है. उम्मीद है स्मृति यह पोस्ट देखेंगी." कबीर ने आगे लिखा, "या फिर वे बच्चे, जिनका खेल का मैदान एक पहाड़ी झरने से घिरा हुआ है. अगर कोई छक्का मार दे, तो गेंद हवा के सहारे से पूरी घाटी पार करके सीधे झेलम नदी में चली जाती है."

कबीर की पोस्ट सभी को पसंद आ रही है. फैंस से लेकर इंडस्ट्री तक कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी, और जैसा कि कबीर चाहते थे कि स्मृति इस पर प्रतिक्रिया दें, वैसा ही कुछ हुआ. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने उनके कमेंट सेक्शन पर लिखा, "अरु, छोटी बच्ची को मेरी तरफ से गले लगाना और उससे कहना कि मैं उसका हौसला बढ़ा रही हूं." इसी के साथ ही हर्षाली मल्होत्रा ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "चलो वापस चलते हैं." 

कबीर खान ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें 'एक था टाइगर,' 'बजरंगी भाईजान,' और हालिया रिलीज फिल्म 'चंदू चैंपियन' शामिल हैं। वहीं, फैंस भी अब कबीर के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Mandhana, Kabir Khan, Bajrangi Bhaijaan, Kabir Khan Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com