सलमान खान के दमदार डांस और रश्मिका मंदाना के चार्म ने 'सिकंदर' के लेटेस्ट गाने सिकंदर नाचे सॉन्ग (Sikandar Naache Song) के टीजर में समा बांध दिया है. साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म को ए. आर. मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है और ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जो ईद पर रिलीज हो रही है. एक्शन से भरपूर टीजर के बाद गानों ने एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. 'जोहरा जबीं' और 'बम बम भोले' के बाद अब मेकर्स ने 'सिकंदर नाचे' का टीजर रिलीज किया है. हर हफ्ते नए असैट्स के साथ मेकर्स फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहे हैं.
ये गाना अपने कूल और स्वैग से भरे हुक स्टेप्स से स्टेज पर धमाल मचाने वाला है. इस गाने से सलमान खान, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और कोरियोग्राफर अहमद खान की जोड़ी 'किक' के ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'जुम्मे की रात' के बाद फिर से साथ आ रही है. इस रीयूनियन के साथ 'सिकंदर नाचे' एक और चार्टबस्टर बनने के लिए तैयार है. ग्रैंड सेटअप और तुर्की से खास तौर पर आए डांसर्स की जबरदस्त भीड़ कल धमाका करने वाली है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तो बस थोड़ा इंतजार—कल 'सिकंदर नाचे' पर लगेगा सलमान खान के स्वैग का तड़का!
'सिकंदर' का क्रेज अब पूरे शबाब पर है! इस ईद 2025 पर तैयार हो जाइए, क्योंकि सलमान खान बड़े पर्दे पर जबरदस्त कमबैक करने वाले हैं. उनके साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी इस सफर को और खास बनाएंगी. साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले और ए. आर. मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक्शन का नया मतलब देने वाली है. धमाकेदार थ्रिल और जबरदस्त ट्विस्ट के साथ ये फिल्म पूरी तरह से मजेदार राइड होगी. काउंटडाउन शुरू हो चुका है, अब बस एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं