Sikandar 7 Days Box Office Collection: 30 मार्च को सिनेमाघरों में ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान और रश्मिका मंदाना की सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर धीमे धीमे ही सही लेकिन कमाई हासिल करती हुई नजर आ रही है. वहीं अब फिल्म 7 दिनों की कमाई के साथ भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने से सिर्फ कुछ कदम दूर है. जबकि वर्ल्डवाइड वर्ल्डवाइड सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके चलते उम्मीद लगाई जा सकती है कि सिकंदर 200 करोड़ का बजट वसूल लेगी.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, सिकंदर ने सातवें दिन 3.75 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि 7 दिनों में भारत में कलेक्शन 97.50 करोड़ पहुंचा है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई देखें तो 7 दिनों में दुनियाभर में सिकंदर ने 160 करोड़ से ज्यादा की कमाई हासिल कर ली है. जबकि इंडिया ग्रॉस 111.35 करोड़ तक पहुंचा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
6 दिनों में सिकंदर की कमाई देखें तो संडे को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ने 26 करोड़ की ओपनिंग की थी. जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा ईद के मौके पर 29 करोड़ तक पहुंचा. लेकिन हॉलीडे खत्म होते ही तीसरे दिन कमाई 19.5 करोड़ तक पहुंच गई है. चौथे दिन यह आंकड़ा 9.75 करोड़ तक पहुंचा. जबकि पांचवे दिन सिर्फ 6 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. इसके बाद छठे दिन 3.6 करोड़ की कमाई ही फिल्म ने हासिल की. लेकिन सातवें दिन पहले शनिवार को 3.75 करोड़ तक आंकड़ा पहुंचता हुआ नजर आया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं