Sikandar 5 Days Box Office Collection: सलमान खान की ईद रिलीज एक्शन ड्रामा सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है. जहां फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार करके भाईजान की 100 करोड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है तो वहीं भारत में भी 5 दिनों के कलेक्शन के साथ यह आंकड़ा 100 करोड़ पार करने को तैयार है. हालांकि वीकडेज में फिल्म का कलेक्शन कम होने के चलते पहले हफ्ते का का कलेक्शन उतना नहीं रहा है, जितना की सलमान खान की सिकंदर से उम्मीद थी. हालांकि वीकेंड पर यह आंकड़ा 100 करोड़ पार करने की पूरी उम्मीद की जा सकती है.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 26 करोड़ की ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन सिकंदर ने 29 करोड़ की कमाई वसूली. तीसरे दिन यह आंकड़ा 19.5 करोड़ पहुंचा. चौथे दिन 9.75 करोड़ फिल्म ने कमाई की. लेकिन पांचवे दिन यह आंकड़ा 5.75 करोड़ पर पहुंच गया है. इसके चलते दूसरे वीकेंड से पहले और फर्स्ट वीक में 90 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. जबकि 100 करोड़ से फिल्म केवल 10 करोड़ दूर है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो सिकंदर का आंकड़ा पहले हफ्ते में दुनियाभर में 150 करोड़ पार हो चुका है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी 'सिकंदर' की बात करें तो यह एक्शन थ्रिलर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. इतनी चर्चा के बावजूद 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर असर नहीं छोड़ती दिख रही है. फिल्म में राजकोट के राजा संजय 'सिकंदर' (सलमान) अपने बेटे की हत्या के बाद मंत्री राकेश प्रधान (सत्यराज) का निशाना बन जाते हैं. जब उनकी पत्नी के दान किए गए अंग तीन लोगों की जान बचाते हैं, तो राकेश बदला लेना चाहता है और संजय को उनकी रक्षा करने के लिए मजबूर करता है. सलमान और रश्मिका के साथ, नाटक के मुख्य कलाकारों में सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, किशोर, जतिन सरना और संजय कपूर सहित अन्य शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं