विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

सोशल मीडिया से भागे यहां नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा, फिल्म में है कुछ ऐसा LOOK

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी स्टारर फिल्म 'अय्यारी' 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है.

सोशल मीडिया से भागे यहां नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा, फिल्म में है कुछ ऐसा LOOK
  • नीरज पांडे की यह फिल्म सच्ची घटना पर है आधारित
  • सिद्धार्थ और मनोज हैं इस फिल्म के लीड एक्टर
  • 26 जनवरी पर हो रही है रिलीज
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी स्टारर फिल्म 'अय्यारी' 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के डायरेक्टर एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी हिट फिल्म देने वाले नीरज पांडे हैं. फिल्म के शीर्षक और फ्रेश कास्टिंग ने अभी से ही दर्शकों को उत्साहित कर दिया है. फिल्म का विषय गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने के लिए एकदम बेहतर है. इंटेलिजेंस एजेंसी, सशस्त्र बलों आदि की पृष्ठभूमि के खिलाफ फ़िल्म बनाने में अब नीरज पांडे माहिर हैं और साथ ही खूबसूरती से इसे दर्शकों के सामने पेश करते हैं. 

पढ़ें: 'एमएस धोनी' के बाद 'अय्यारी' लेकर आए नीरज पांडे, 26 जनवरी को 'पैडमैन' से मुकाबला

नीरज उन फिल्मों को बनाते हैं जिसकी कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित होती हैं और उनकी यह ख़ासियत हर बार दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ केंद्रित करती है. निर्देशक को ए वेडनेसडे, स्पेशल 26, बेबी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. नीरज पांडे ने बताया कि रोमांचक कलाकारों के साथ अय्यारी एक खास प्रोजेक्ट रहा हैं. 'अय्यारी' का मतलब है कि संकट की घड़ी में भी आखिरकार एक सैनिक को किस चीज़ का सहारा लेना पड़ता है. उनकी बुद्धिमत्ता, तीक्ष्णता केवल अपने ही दल को नहीं बल्कि उनके शत्रुओं से भी सम्मान कमाती हैं.

VIDEO: सोनाक्षी और सिद्धा‍र्थ की ‘इत्तेफाक’ में सस्‍पेंस तो है पर एक्टिंग कमजोर


फिल्म का शीर्षक व्यक्ति के रूप में इसे समझता है जो चरित्र से बहुरुपी है और सभी स्थिति में माहिरता से काम करता है. इसका मतलब बहुरुपियां में मास्टर होना. निर्माता नीरज पांडे और शीतल भाटिया ने लंदन, दिल्ली और कश्मीर में फिल्म की शूटिंग की है. फिल्म 26 जनवरी 2018 को देशभर में रिलीज होगी.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Malhotra, Manoj Bajpayee, Aiyaary, Sidharth Malhotra Aiyaary, Aiyaary Kashmir, Aiyaary Promotions, Neeraj Pandey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com