विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2023

VIDEO: कियारा और सिद्धार्थ ने पैपराजी को मिठाई खिलाकर बांटी खुशियां, शादी के बाद साथ में दिया पोज 

सिद्धार्थ अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ पैपराजी को मिठाई बांटते हुए नजर आए. इस दौरान कपल की तस्वीरें भी कैमरे में कैद हुईं.

VIDEO: कियारा और सिद्धार्थ ने पैपराजी को मिठाई खिलाकर बांटी खुशियां, शादी के बाद साथ में दिया पोज 
सिद्धार्थ-कियारा ने पैप्स को बांटी मिठाई
नई दिल्ली:

कियारा और सिद्धार्थ शादी के बाद वापस लौट आए हैं. शादी के बाद कपल सबसे पहले दिल्ली गया है, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. वहीं अब सिद्धार्थ अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ पैपराजी को मिठाई बांटते हुए नजर आए. इस दौरान कपल की तस्वीरें भी कैमरे में कैद हुईं. सिद्धार्थ और कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पैप को मिठाई बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

शादी के बाद जब कपल पैप्स से रूबरू हुए, तब दोनों का अंदाज देखने लायक था. कियारा जहां रेड सूट में बहुत खूबसूरत दिख रही थीं, वहीं सिद्धार्थ भी उनके साथ रेड मैचिंग शेरवानी और उसके साथ स्टोल में बहुत हैंडसम नजर आ रहे थे. कपल के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए हैं. फैन्स वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "मिठाई दी खाने पे नहीं बुलाया क्या". तो वहीं एक अन्य ने लिखा, "कितने अच्छे हैं दोनों". एक और यूजर ने लिखा है, "बस मीडिया वालों को मिठाई. अपने फैन्स को भी मिठाई देनी चाहिए आपको". एक और लिखते हैं, "बहुत ही जेन्युइन लोग हैं. गॉड ब्लेस देम". बता दें, सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी को जैलसमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की है. शादी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Malhotra, Kiara Advani, Sidharth Kiara Viral Video, Sidharth Kiara Wedding, Sidharth Kiara Latest Video, Sidharth Kiara Latest Photos, Sidharth Kiara News, Sidharth Malhotra Upcoming Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com