विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2017

बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'शुभ मंगल सावधान', डायरेक्टर बोले- जरूर बनेगा सीक्वल

फिल्म की सक्सेस पार्टी में निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना ने कहा, "हमें दर्शकों से प्रतिक्रिया मिल रही है. उन्हें आयुष्मान और भूमि का किरदार पसंद आ रहा है, इसलिए निश्चित रूप से इसका सीक्वल बनेगा."

बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'शुभ मंगल सावधान', डायरेक्टर बोले- जरूर बनेगा सीक्वल
इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसे मुद्दे पर आधारित है 'शुभ मंगल सावधान'
  • निश्चित रूप से बनेगा 'शुभ मंगल सावधान' का सीक्वल- प्रसन्ना
  • मैं पहले ही आनंद जी को सीक्वल की कहानी बता चुका हूं- प्रसन्ना
  • 12 दिनों में 33.92 करोड़ रु. कमा चुकी आयुष्मान-भूमि की फिल्म
मुंबई: 1 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' ने शुरुआती 12 दिनों में 33.92 करोड़ रु. का शानदार कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों से भी वाहवाही मिली है. इसकी सक्सेस को देखते हुए निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना ने बताया कि पुरुषों की यौन समस्या इरेक्टाइल डिस्फंक्शन पर आधारित फिल्म का सीक्वल निश्चित रूप से बनेगा. फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं. प्रसन्ना मंगलवार रात मुंबई में आयोजित फिल्म की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए, जहां उनसे फिल्म के सीक्वल के बारे में पूछा गया. 

यह भी पढ़ें: रागिनी MMS 2.2: लीक हुआ रिया सेन का इंटीमेट वीडियो, सोशल मीडिया पर VIRAL
 
shubh mangal saavdhan instagram

यह भी पढ़ें: आमिर खान की राह पर चले अभिषेक बच्चन, KBC-9 में बताया इनकी खातिर छिदवाए कान

उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से, मैं पहले ही आनंद जी (निर्माता आनंद एल.राय) को कहानी बता चुका हूं. यह बहुत दिलचस्प होगी. हम दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, चाहे वे दूसरी कहानी सुनना चाहें या नहीं और हमें दर्शकों से प्रतिक्रिया मिल रही है. उन्हें आयुष्मान और भूमि का किरदार पसंद आ रहा है, इसलिए निश्चित रूप से इसका सीक्वल बनेगा."



'शुभ मंगल सावधान' निर्देशक की साल 2013 की तमिल फिल्म 'कल्याण समयाल साधम' का सीक्वल है. वहीं उनसे फिल्म के हिंदी रीमेक बनाने में आईं चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह मुश्किल था, लेकिन सौभाग्य से सही बनी. आनंद सर वहां थे, इसलिए मुझे पता है कि मुझे ईमानदारी और सही से निर्देशन का काम करना है और अगर उन्हें फिल्म पसंद आई तो दर्शकों को जरूर आएगी."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubh Mangal Saavdhan, Bhumi Pednekar, Ayushmann Khurrana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com