प्रसिद्ध अमेरिकी मीडिया हस्ती पेरिस हिल्टन एक बेटे की मां बन गई हैं. पेरिस हिल्टन ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को अपने फैन्स के साथ साझा किया. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर बच्चे का हाथ थामे हुए एक बड़ी ही प्यारी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर पर सेलेब्स और उनके फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए पेरिस हिल्टन ने इसके कैप्शन में लिखा है- आप पहले से ही शब्दों से परे प्रिय हैं. फोटो में पेरिस ने अपने बच्चे के नन्हे-नन्हे हाथों को थाम रखा है. बता दें, सरोगेसी की मदद से पेरिस मां बनी हैं.
बता दें, पेरिस हिल्टन ने कार्टर रेउम से साल 2021 में शादी की थी और 2023 में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. 41 साल की उम्र में पेरिस मां बनी हैं. पेरिस की इस पोस्ट पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पेरिस के पोस्ट को लाइक किया है. nancypeaceandlove ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, "आप और आपके बेबी बॉय को बिगेस्ट बधाई. उसे देखने का अब इंतजार नहीं कर सकती". तो वहीं elloelle ने लिखा है, "अब तक की आपकी सबसे बड़ी अचीवमेंट. बधाई हो मॉमी". kimkardashian लिखती हैं, "आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं".
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पेरिस हिल्टन ने अपने पति के साथ पिछले महीने एक इंटरव्यू में आईवीएफ प्रक्रिया शुरू करने के बारे में बात की थी. पीपल मैगज़ीन से बात करते हुए उन्होंने कहा था, "क्योंकि दुनिया को बंद कर दिया गया था, कोविड -19 महामारी की शुरुआत में, ऐसे में यह 'सही समय' था कि सभी अंडों को स्टॉक और तैयार किया जाए". वहीं मंगलवार को दिए गए एक इंटरव्यू में पेरिस ने अपनी खुशी बयां करते हुए बताया कि बेटे के आने से परिवार में सेलिब्रेशन का माहौल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं