इन दिनों रियलिटी शो अपने उफान पर हैं. दुनिया में किसी भी देश का रुख कर लें, वहां डांस से लेकर रोमांस तक से जुड़े रियलिटी शो चल रहे हैं. इन रियलिटी शो ने कई लोगों की तकदीर को भी बदला है और कई लोगों को दुनिया भर में लोकप्रिय हस्ती भी बना दिया है. ऐसा ही एक नाम किम कार्दशियन का है. वह न सिर्फ एक रियलिटी स्टार हैं जबकि सोशलाइट, उद्यमी और टीवी हस्ती भी हैं. बेशक अकसर वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. लेकिन इस अमेरिकी स्टार ने 42 साल की उम्र में दुनिया भर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. उन्होंने अपनी शुरुआत पेरिस हिल्टन की स्टाइलिस्ट के तौर पर की थी.

किम कार्दशियन की पॉपुलैरिटी
किम कर्दाशियन 2007 में सेक्स टेप मामले की वजह से दुनियाभर में सुर्खियों में आई थीं. किम के एक्स बॉयफ्रेंड रे जेनर ने किम के निजी पलों को सार्वजनिक कर दिया था. वह टीवी इतिहास में सबसे लंबे समय चलने वाले रियलिटी टीवी शो में से एक कीपिंग अप विद द कार्दशियन का हिस्सा रही हैं. इसके अभी तक 20 सीजन आ चुके हैं. इसमें कार्दशियन फैमिली के बारे में फैन्स को मजेदार बातें देखने को मिलती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

किम कार्दशियन की नेट वर्थ
किम कार्दशियन अपने शो, इंटरव्यू और बिजनेस से काफी पैसा कमाती हैं. अगर किम की नेटवर्थ की बात करें तो यह 120 करोड़ अमेरिकी डॉलर है. यानी लगभग 98 अरब रुपये से ज्यादा की मालकिन हैं. वह लगातार नई बिजनेस में हाथ आजमा रही हैं और कामयाबी भी हासिल कर रही हैं.

किम कार्दशियन की तीन शादियां
किम कार्दशियन के चार बच्चे भी हैं, जिसमें बड़ी बेटी नॉर्थ, बेटा सैंट, बेटी शिकागो और बेटा साम है. कान्ये वेस्ट के साथ किम कार्दशियन का तलाक 2022 में हुआ था. दोनों की शादी 2014 में हुई. इससे पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमॉन थॉमस और क्रिस हम्फ्रीज से भी तलाक ले चुकी हैं. क्रिस हम्फ्रीज से तो उनकी शादी 72 दिन ही चली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं