विज्ञापन
This Article is From May 12, 2020

PM Modi ने 20 लाख करोड़ के पैकेज का किया ऐलान तो शोभा डे बोलीं- शुरुआत के दो मिनट में नहीं हो...

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के संबोधन को लेकर मशहूर स्तंभ लेखक शोभा डे (Shobhaa De) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि ठीक है आखिरकार.

PM Modi ने 20 लाख करोड़ के पैकेज का किया ऐलान तो शोभा डे बोलीं- शुरुआत के दो मिनट में नहीं हो...
शोभा डे (Shobhaa De) ने पीएम मोदी (PM Modi) के संबोधन पर किया ट्वीट
  • शोभा डे ने पीएम मोदी के संबोधन पर किया ट्वीट
  • शोभा डे ने कहा कि शुरुआत के दो मिनट में ही...
  • पीएम मोदी को लेकर शोभा डे का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश को संबोधित किया और कई बड़े ऐलान किये. संबोधन के दौरान पीएम ने देश को आत्मनिर्भर बनाने, 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान और लॉकडाउन के चौथे चरण के बारे में बात की. पीएम मोदी के संबोधन को लेकर मशहूर स्तंभ लेखक शोभा डे (Shobhaa De) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि ठीक है आखिरकार. इसके साथ ही शोभा डे ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या यह शुरुआत के दो मिनट में घोषित नहीं किया जा सकता था. पीएम मोदी को लेकर शोभा डे का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 

शोभा (Shobhaa De) ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान करने पर लिखा, "ठीक है, आखिरकार...यह पैकेज. क्या यह शुरुआत के दो मिनट में नहीं घोषित हो सकता था." इससे पहले शोभा डे ने पीएम मोदी के संबोधन पर एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के भाषण के दौरान ही स्तंभ लेखक ने टीवी बंद कर दिया था. शोभा डे ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं यह और नहीं झेल सकती. मैंने टीवी बंद कर दिया है. इसकी कोई सीमा होती है."

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोना वायरस के बीच देश को संबोधित करते हुए कहा कि ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, लघु-मंझोले उद्योग, MSME के लिए है. जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है. उन्होंने कहा कि ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए परिश्रम कर रहा है. ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shobbhaa De, Shobhaa De Tweet, Shobhaa De Reaction On Pm Modi Announcement, Shobhaa De Twitter Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com