विज्ञापन

19 साल बाद लौटा शिवम पंडित का जादू, ‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास, 10 दिन में कर डाली इतनी मोटी कमाई

आवारापन 2 ने सिर्फ 10 दिनों में इतनी कमाई की है, जितनी कमाई इमरान हाशमी की कोई भी फिल्म नहीं कर पाई है.

19 साल बाद लौटा शिवम पंडित का जादू, ‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास, 10 दिन में कर डाली इतनी मोटी कमाई
19 साल बाद लौटा शिवम पंडित का जादू, ‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास
NDTV

इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म आवारापन 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है. आवारापन 2 ने सिर्फ 10 दिनों में इतनी कमाई की है, जितनी कमाई इमरान हाशमी की कोई भी फिल्म नहीं कर पाई है. फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में 204.1 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है और 2026 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों की सफलता की कहानियों में अपनी जगह बना ली है. फिल्म की लगातार मजबूत कमाई ने न सिर्फ इसे 2026 की सबसे चर्चित हिंदी फिल्मों में शामिल किया है, बल्कि यह विशेष फिल्म्स के लिए अब तक का सबसे बड़ा ग्लोबल माइलस्टोन भी बन गया है. 

फिल्म का कुल कलेक्शन

आवारापन 2 को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स इस बात का सबूत है कि शिवम पंडित का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में उतना ही खास है. फिल्म के लोकप्रिय संगीत और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ ने आवारापन 2 को एक सच्ची ऑडियंस-ड्रिवन सफलता बना दिया है. विशेष भट्ट ने 19 साल पुरानी कल्ट फिल्म को फ्रेंचाइजी के रूप में वापस लाने का फैसला किया, तो सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या दर्शक इस कहानी को दोबारा अपनाएंगे? सिर्फ 10 दिनों में दुनिया भर में 204.1 करोड़ रुपये की कमाई ने इस सवाल का जवाब दे दिया है.

आवारापन 2 की ओपनिंग

आवारापन 2 ने पहले ही दिन भारत में 23.4 करोड़ रुपये नेट की शानदार ओपनिंग की, जो इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी सोलो-हीरो ओपनिंग बनी. फिल्म ने अपनी शानदार रफ्तार को जारी रखते हुए ओपनिंग वीकेंड में 120.86 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया और पहले हफ्ते के अंत तक 169.49 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई दर्ज की. इसके साथ ही फिल्म 2026 की हिंदी फिल्मों की सबसे बड़ी फर्स्ट-वीक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई. 

अब फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में 204.1 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड आंकड़ा पार कर लिया है. मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और सिनेमाघरों में लगातार बढ़ती दर्शकों की संख्या ने फिल्म की इस शानदार रफ्तार को कायम रखा है. दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने वाली सबसे बड़ी वजह फिल्म खुद रही. इमरान हाशमी ने अपने करियर के सबसे खास परफॉर्मेंस में से एक दिया है. इसके साथ ही कहानी को पूरी ईमानदारी और विश्वास के साथ पेश किया गया, जिसमें दर्शकों की समझ पर पूरा भरोसा रखा गया.

स्टार कास्ट

204.1 करोड़ रुपये का यह माइलस्टोन पूरी आवारापन 2 टीम की सामूहिक सफलता है. यह सफलता Vishesh Bhatt के विजन और विश्वास, निर्देशक नितिन कक्कड़, लेखक बिलाल सिद्दीकी और फिल्म की शानदार म्यूजिक टीम मिथुन, अमाल मलिक, जीत गांगुली, अंकित सचदेव और वासिफ अहमद की मेहनत का नतीजा है. यह सफलता इमरान हाशमी, दिशा पटानी, शबाना आजमी, पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार के शानदार अभिनय की भी है.

ये भी पढ़ें: बेटा हो या बेटी, 52 साल पुराना वो गाना जिसे गाकर किन्नर आज भी देते हैं बधाई, मोहम्मद रफी और महमूद की आवाज ने बनाया हिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Awarapan 2, Awarapan 2 Box Office Collection, Awarapan 2 Collection, Emraan Hashmi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com