विज्ञापन

शिल्पा शिंदे की लॉकअप 2 में वाइल्डकार्ड एंट्री से भूचाल, सुनीता आहूजा ने दिया करारा जवाब, शांत शिवांगी का बढ़ा पारा

लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे की वाइल्डकार्ड एंट्री के बाद शिवांगी जोशी के साथ उनकी तीखी बहस ने शो का माहौल बदल दिया है. इसी बीच सुनीता आहूजा का बेबाक जवाब भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शिल्पा शिंदे की लॉकअप 2 में वाइल्डकार्ड एंट्री से भूचाल, सुनीता आहूजा ने दिया करारा जवाब, शांत शिवांगी का बढ़ा पारा
लॉक अप 2 में भिड़ीं शिल्पा और शिवांगी, सुनीता आहूजा का भी बढ़ा पारा
नई दिल्ली:

'शिल्पा शिंदे की वाइल्डकार्ड एंट्री ने 'लॉक अप 2' का पूरा माहौल बदल दिया है. शो का नया प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. प्रोमो में शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के बीच गेम प्लान को लेकर तीखी बहस देखने को मिलती है. वहीं दूसरी तरफ सुनीता आहूजा का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो शिल्पा शिंदे को लेकर पूछे गए सवाल का बेबाक अंदाज में जवाब देती नजर आ रही हैं. एक तरफ लॉक अप 2 के घर में ड्रामा बढ़ गया है, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी इस पूरे मामले को लेकर बहस तेज हो गई है. फैंस अब आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

लॉक अप 2 में भिड़ीं शिल्पा और शिवांगी

शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि शिल्पा शिंदे घर में आते ही शिवांगी जोशी के गेम खेलने के तरीके पर सवाल उठाती हैं. शिल्पा कहती हैं कि अगर गेम खेलना है तो खुलकर खेलो, ग्रुप बनाकर नहीं. उनकी इस बात के बाद शांत रहने वाली शिवांगी भी अपनी बात मजबूती से रखती हैं और साफ कर देती हैं कि वो अपने तरीके से गेम खेल रही हैं. दोनों की बहस के दौरान घर के बाकी सदस्य भी पूरा नजारा देखते नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स की वो सीरीज, जो थी किताब पर थी आधारित, नवाजुद्दीन सिद्दिकी थे एक्टर, अनुराग कश्यप ने किया डायरेक्ट

सुनीता आहूजा का वीडियो भी हुआ वायरल

इसी बीच सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक फैन उनसे कहता है, "शिल्पा शिंदे - गोविंदा जी के फैन हैं, तो आपने ऐसे कैसे किया, आप ऐसे कैसे कर सकती हो, आप ऐसे कैसे बोल सकती हो, आपको पता है आपने क्या डिसीजन लिया?" इस पर सुनीता आहूजा तुरंत जवाब देती हैं, 'जब तुम्हारे पर गुजरेगा, तब तुमको पता चलेगा, ज्यादा बकैती न करो भाई.' उनका ये जवाब अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

फैंस को अगले एपिसोड का इंतजार

लॉक अप 2 का नया प्रोमो सामने आने के बाद फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कुछ लोग शिल्पा शिंदे के बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोग शिवांगी जोशी के शांत लेकिन दमदार जवाब को पसंद कर रहे हैं. अब सभी की नजर आने वाले एपिसोड पर टिकी है, जहां पता चलेगा कि दोनों के बीच शुरू हुई ये बहस आगे क्या नया मोड़ लेती है.

ये भी पढे़ं- श्रेया घोषाल भी हैं इंडियन आइडल की इस एक्स कंटेस्टेंट की फैन, गाया नेहा कक्कड़ का हिट गाना, टोनी कक्कड़ भी हारे दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lock Up 2, Shilpa Shinde, Shivangi Joshi, Sunita Ahuja, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com