विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2018

शिल्पा शेट्टी ने किया ऐसा बैली डांस थम गई वरुण धवन की सांसें, वीडियो हो रहा वायरल

शिल्पा शेट्टी ने जैसा वादा किया था वो कर दिखाया है. शिल्पा शेट्टी कुछ दिन से बैली डांस की तैयारी कर रही थीं, और उनकी प्लानिंग 'सुपरडांसर 2' के फिनाले में अपने डांस के जौहर दिखाने की थी. उन्होंने ऐसा कर भी दिखाया.

शिल्पा शेट्टी ने किया ऐसा बैली डांस थम गई वरुण धवन की सांसें, वीडियो हो रहा वायरल
बैली डांस करतीं शिल्पा शेट्टी
  • फिटनेस क्वीन हैं शिल्पा शेट्टी
  • 42 साल की है उम्र
  • 'बाजीगर' फिल्म से बनाई पहचान
नई दिल्ली: शिल्पा शेट्टी ने जैसा वादा किया था वो कर दिखाया है. शिल्पा शेट्टी कुछ दिन से बैली डांस की तैयारी कर रही थीं, और उनकी प्लानिंग 'सुपरडांसर 2' के फिनाले में अपने डांस के जौहर दिखाने की थी. उन्होंने ऐसा कर भी दिखाया. शिल्पा शेट्टी ने फिनाले में 'लैला मैं लैला' पर ऐसा बैली डांस किया कि शो पर मौजूद गेस्ट वरुण धवन ने जमकर तालियां बजाईं.  शिल्पा शेट्टी ने इस डांस के लिए जमकर पसीना बहाया है. शिल्पा ने पहले ही कहा था कि वे ऐसा डांस करना चाहती है कि जो इस शो के स्टैंडर्ड से किसी मायने में कम न हो क्योंकि इस शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने ऐसा डांस किया है जिसने सबको हैरत में डाल दिया. शिल्पा शेट्टी ने भी कुछ ऐसी ही कोशिश की है, औ वह काफी हद तक उसमें सफल भी रही है.

 सुंदरलाल बहुगुणा ने 'चिपको आंदोलन' से की थी क्रांति, पेड़ों से चिपककर उन्हें बचाते थे लोग, 5 मिसाल
 


Viral Video: दादी के साथ इस एक्ट्रेस ने जमकर लगाए ठुमके, दोनों की जुगलबंदी देख कहेंगे OMG!

शिल्पा शेट्टी वैसे भी कई शो में जज बन चुकी हैं और हाल ही में सुपरडांसर में भी वे बतौर जज नजर आई थीं. शिल्पा शेट्टी ने सुपरडांसर के फिनाले में डांस के जौहर दिखाए, और सिद्ध कर दिया था कि वे डांस और फिटनेस के मामले में नंबर वन हैं.

शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में पहचान शाहरुख खान के साथ ‘बाजीगर (1993)’ फिल्म से बनाई थी, इस फिल्म में शिल्पा काजोल की बहन बनी थीं. अक्षय कुमार के साथ 1994 में आई ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ फिल्म भी सुपरहिट रही थी. शिल्पा शेट्टी ने 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी. शिल्पा का जन्म 8 जुलाई 1975 को मैंगलोर में हुआ था. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Varun Dhawan, Super Dancer 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com