विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2021

Shilpa Shetty चलीं सास के नक्शेकदम, पंजाबी स्टाइल में बनाया सरसों दा साग, देखें Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल से खास रेसिपी से एक वीडियो शेयर किया है. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा यह मेरी सासू मां की स्पेशल रेसिपी है 'सरसों दा साग'.

Shilpa Shetty चलीं सास के नक्शेकदम, पंजाबी स्टाइल में बनाया सरसों दा साग, देखें Video
सास के नक्शेकदम पर चलीं शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल से 'सरसों की साग' पर खास रेसिपी वाला वीडियो शेयर किया है. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra) ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा यह मेरी सासू मां की स्पेशल रेसिपी है 'सरसों दा साग'. इस स्पेशल रेसिपी वीडियो में शिल्पा खास पंजाबी स्टाइल में साग बनाती हुई नजर आ रही हैं. शिल्पा का यह वीडियो (Shilpa Shetty Video) सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. 

इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सरसों दा साग बनाने के लिए पहले पालक, सरसों, मेथी और ब्रोकली डालकर से सभी को अच्छे से पकाती हैं और फिर उसमें मक्के का आटा डालकर मिलाती हैं जब सभी पक जाते हैं तो उसके बाद उसे टमाटर, प्याज, मिर्ची के साथ छेंका लगाती हैं. और फिर सफेद मक्खन के साथ उसे सर्व करती हैं. शिल्पा का पंजाबी स्टाइल वाली सरसों दा साग रेसिपी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. 

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और सिंगर शर्ले सेतिया मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी एक्टर परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ फिल्म 'हंगामा 2' में भी नजर आने वाली हैं. इस तरह लंबे समय बाद शिल्पा शेट्टी फिल्मों में दस्तक देने जा रही हैं. वहीं, शमिता शेट्टी हाल ही में ZEE5 पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'ब्लैक विडोज' में दिखी थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Sarson Da Saag, Shilpa Shetty Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com