- शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
- सासू मां के साथ इस अंदाज में किया डांस
- फैन्स के यूं आए रिएक्शन
शिल्पा शेट्टी (Shilp Shetty) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस जमकर धमाल मचाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपनी सास के साथ पंजाबी सॉन्ग 'सौदा खरा खरा' पर खूब डांस कर रही हैं. मौका शिल्पा शेट्टी (Shilp Shetty) की सासू मां के जन्मदिन का है और दोनों सास-बहू जमकर डांस कर रहे हैं. शिल्पा शेट्टी और उनकी सास के डांस वीडियो को अभी तक लगभग 10 लाख बार देखा जा चुका है और इस पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शिल्पा शेट्टी (Shilp Shetty) ने सासू मां के साथ इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'अमेजिंग सासू मां को हैप्पी बर्थडे...हमारे परिवार में आप अल्टीमेट रॉकस्टार हैं...हम खुशकिस्मत हैं कि आपका हाथ हमारे सिर पर है. मैं सबसे लकी बहू हूं जिसे आप जैसी दोस्त और डांस पार्टनर मिली. आप हमेशा ही खुशी के साथ झूमती रहें और स्वस्थ रहे. हम आपसे ढेर सारा प्यार करते हैं.' इस तरह शिल्पा शेट्टी ने अपनी सासू मां के जन्मदिन के मौके को और भी खास बना दिया है. लेकिन दोनों सास बहू के इस वीडियो को खूब प्यार भी मिल रहा है.
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'निकम्मा' के जरिए एक्ट्रेस कई साल बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी भी नजर आएंगे. इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में भी दिखाई देंगी. इस फिल्म में उनके साथ मीजान जाफरी और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं