विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2020

Shilpa Shetty ने धर्मेश संग 'चुरा के दिल मेरा' पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ थ्रोबैक Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है- देखें Video

Shilpa Shetty ने धर्मेश संग 'चुरा के दिल मेरा' पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ थ्रोबैक Video
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. कभी अपने फनी वीडियो तो कभी फिटनेस वीडियो को फैन्स के बीच शेयर कर सुर्खियां बटोरती हैं. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने डांस वीडियो से भी खूब चर्चा में रहती हैं. उनका एक थ्रोबैक डांस वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Dance) मशहूर डांसर धर्मेश (Dharmesh) संग 'चुरा के दिल मेरा' (Chura Ke Dil Mera) सॉन्ग पर धमाकेदार डांस कर रही हैं.

Shah Rukh Khan ने किया ट्वीट, तो एक्ट्रेस बोलीं-'गांधी जी ने हमें ये भी सिखाया है कि सत्य के लिए बोलें'

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का यह वीडियो उनके शो सुपर डांसर चैप्टर 2 (Super Dancer Chapter 2) के सेट का है. शो पर धर्मेश (Dharmesh) मेहमान बनकर पहुंचे थे. इसी दौरान दर्शकों की फरमाइश पर दोनों ने एक साथ धमाकेदार डांस किया. वीडियो को 1 करोड़ 76 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सेट इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर वीडियो को पोस्ट किया गया है.

युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने गार्डन में किया ताबड़तोड़ डांस, देखें Video

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. जहां 'हंगामा 2 (Hungama 2)' में एक्ट्रेस परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ दिखाई देंगी तो वहीं निकम्मा में एक्ट्रेस अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी. 'हंगामा 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है. फिल्मों से इतर शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फिटनेस से जुड़ी चीजें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty Dance, Shilpa Shetty Dance Video, Shilpa Shetty And Dharmesh, Chura Ke Dil Mera Song Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com