विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2023

देवदास के चुन्नी बाबू वाले रोल के लिए जैकी श्रॉफ नहीं थे पहली पसंद, इस एक्टर ने रिजेक्ट कर दिया था रोल

एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की. वह जल्द संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में नजर आने वाले हैं.

देवदास के चुन्नी बाबू वाले रोल के लिए जैकी श्रॉफ नहीं थे पहली पसंद, इस एक्टर ने रिजेक्ट कर दिया था रोल
चुन्नीलाल और देवदास
नई दिल्ली:

शेखर सुमन 6 साल के ब्रेक के बाद संजय लीला भंसाली की आने वाली सीरीज हीरामंडी से पर्दे पर वापसी करेंगे. शेखर को आखिरी बार संजय दत्त की भूमि (2017) में देखा गया था और इस बीच वह 'बिग बॉस 16' के एक खास सेगमेंट को एंकर करने में बिजी थे. हाल ही में शेखर ड्रीम गर्ल 2 की सक्सेस पार्टी में नजर आए और इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए उन्होंने हीरामंडी में अपने रोल को लेकर बात की.

एक्टर-डायरेक्टर ने माना कि यह किस्मत की बात है कि संजय ने उन्हें हीरामंडी में एक अहम रोल ऑफर किया. उन्होंने आगे कहा कि हालांकि यह पहली बार है कि वह साथ काम कर रहे हैं. संजय की ब्लॉकबस्टर, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय-स्टारर देवदास में के लिए भी उन्हें एक अहम रोल ऑफर किया गया था. बातचीत के दौरान शेखर ने कहा कि भंसाली ने उन्हें चुन्नीलाल के रोल के लिए अप्रोच किया था लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके और यह रोल जैकी श्रॉफ को मिल गया. इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "बहुत पहले देवदास में उन्होंने मुझे चुन्नीलाल का रोल ऑफर किया था...जो मैंने नहीं कर पाया...टाइम नहीं था...जैकी साहब ने किया और अच्छा हुआ उन्हें किया. वो एक मलाल रह गया लेकिन वह कमी अब पूरी हो गई." जैकी श्रॉफ से पहले गोविंदा को भी इसी भूमिका के लिए मानाया गया था लेकिन एक्टर ने इस प्रोजेक्ट को लेने से इंकार कर दिया. गोविंदा ने रजत शर्मा के शो आप की अदालत में इस बारे में बात की है.

हीरामंडी आजादी से पहले भारत में वैश्याओं की तीन पीढ़ियों की कहानी बताएगी. मैग्नम ओपस वेब सीरीज में कलाकारों का जमावड़ा है जिसमें मार्क बेनिंगटन, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, फरदीन खान, संजीदा शेख, परेश पाहुजा, शर्मिन सहगल, तरुण अरोड़ा, एश्टन बेसेट, प्रयास चौधरी, शैलेन्द्र, राहुल अरोड़ा, पराग चौधरी, और सिद्धार्थ गुप्ता शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shekhar Suman, Shekhar Suman Devdas, Shekhar Suman Net Worth, Shekhar Suman Movies, Shekhar Suman Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com