Shaitaan Villain and Jawaan actress Nayanthara New Film: शैतान के विलेन आर माधवन और जवान की हीरोइन नयनतारा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टेस्ट' का इंतजार कर रहे करोड़ों फैंस के लिए खुशखबरी है. जल्द ही ये फिल्म रिलीज होने जा रही है. लेकिन अगर आप सिनेमाघर में बैठकर बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने की आस लगाए बैठे हैं तो थोड़ी मायूसी हाथ लगेगी. दरअसल जवान फिल्म की हीरोइन नयनतारा और शैतान फिल्म के मेन विलेन आर माधवन की अपकमिंग फिल्म टेस्ट सिनेमाघरों पर नहीं बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. बता दें कि टेस्ट की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो चुकी थी. तब से इसका इंतजार हो रहा है. अब जल्द ही ये फिल्म देखने को मिलेगी.
Direct OTT Release - Netflix.
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) October 3, 2024
CONFIRMED
#Test pic.twitter.com/vmZFVvEMSe
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टेस्ट की स्टार कास्ट
ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा तमिल फिल्म है. इसमें आर माधवन और नयनतारा के अलावा लीड रोल में सिद्धार्थ और मीरा जैस्मीन जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का निर्देशन एस शशिकांत ने किया है. कुछ समय पहले माधवन ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर कर इसके जल्द रिलीज होने की गुड न्यूज दी थी.

टेस्ट की स्टोरी
शशिकांत का निर्देशन में यह पहला कदम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें सिद्धार्थ अर्जुन नाम के क्रिकेटर का रोल निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट मैच के इर्द-गिर्द है. इसका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें स्टेडियम शॉट्स की तैयारी के बीच सिद्धार्थ क्रिकेट जर्सी पहने हुए हैं. वीडियो में मीरा जैस्मीन, माधवन और नयनतारा के कुछ ऑन-सेट पल भी देखे गए.

किन भाषाओं में रिलीज होगी टेस्ट
एस शशिकांत इससे पहले 'विक्रम वेधा', 'इरुधि सुत्रु' और 'काव्या थलाइवन' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं लेकिन बतौर डायरेक्टर यह उनकी पहली फिल्म है. यह फिल्म तमिल के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी. बता दें कि आर माधवन हाल ही में आई फिल्म 'शैतान' में विलेन की भूमिका में हर किसी का दिल जीत चुके हैं. वहीं, नयनतारा बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आ चुकी हैं. यह फिल्म उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं